उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मैनपुरी (Mainpuri) में एक चौंकाने वाली घटना में, एक महिला ने अपने पति को बिजली के झटके दिए, वजह सिर्फ इतनी थी कि पति ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया था. पति का ये दावा है कि वह फोन पर बहुत ज्यादा समय बिताती है. 33 वर्षीय महिला ने पहले पति को बेहोश किया और उसे बिस्तर से बांध दिया. उसने उसे पीटा और बिजली के झटके दिए. जब उनके 14 वर्षीय बेटे ने अपने पिता को बचाने की कोशिश की, तो उसे भी पीटा गया. अधिकारियों ने कहा कि पति प्रदीप सिंह का सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है. प्रदीप की शादी 2007 में औरैया के दीवान सिंह की बेटी बेबी यादव से हुई थी.
पति ने लगाए गंभीर आरोप
अपनी शिकायत में प्रदीप ने आरोप लगाया, "मेरी पत्नी हर दिन अपने मोबाइल फोन पर किसी से बात करती थी. मैंने इस पर आपत्ति जताई और उसके परिवार को बताया. उनके कहने पर मैंने उसका मोबाइल फोन ले लिया. इससे वह नाराज हो गई और उसने मुझे और मेरे बेटे को जान से मारने की धमकी दी. पिछले हफ्ते उसने मुझे बेहोश कर दिया और मुझे बहुत प्रताड़ित किया. उसने बार-बार क्रिकेट बैट से मुझे मारा, जिससे मेरे सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं. उसने मुझे बिजली के झटके भी दिए. जब मेरे बेटे ने बीच-बचाव करके मुझे बचाने की कोशिश की, तो उसने उस पर भी हमला किया."
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इन धाराओं में मामला दर्ज
किशनी पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर अनिल कुमार ने कहा, "आरोपी महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 328 (अपराध करने के इरादे से ज़हर आदि से चोट पहुंचाना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है, जो फिलहाल फरार है.
ये Video भी देखें:
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं