विज्ञापन

रात को जिस पत्नी ने मस्ती में गरबा खेला, सुबह उसी को पति ने हमेशा के लिए सुला दिया मौत की नींद

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में चरित्र पर शक के चलते पति ने सो रही पत्नी की कथित तौर पर डंडे से पीटकर हत्या कर दी. महिला ने कुछ घंटे पहले ही मोहल्ले में गरबा खेला था. वारदात के करीब दो घंटे बाद पति खुद थाने पहुंच गया.

रात को जिस पत्नी ने मस्ती में गरबा खेला, सुबह उसी को पति ने हमेशा के लिए सुला दिया मौत की नींद

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के कन्नड़ शहर से एक दर्दनाक वारदात सामने आई है. यहां चरित्र पर शक के चलते एक सिरफिरे पति ने गहरी नींद में सो रही अपनी पत्नी की लकड़ी के डंडे से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी. हैरान करने वाली बात यह है कि वारदात को अंजाम देने के करीब दो घंटे बाद कातिल पति खुद ही बाइक चलाकर थाने पहुंचा और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया. मृतका की पहचान रोहिणी मुकेश कुंभकर्ण के रूप में हुई है. रोहणी ने वारदात से कुछ घंटे पहले ही मोहल्ले की महिलाओं के साथ बेहद उत्साह से गरबा खेला था.

रात को खेला गरबा, सुबह मिली खौफनाक मौत

यह दिल दहला देने वाली घटना सोमवार सुबह की है. स्थानीय गजानन कॉलोनी की रहने वाली रोहिणी ने रविवार को ही कॉलोनी की अन्य महिलाओं के साथ मिलकर बड़े ही उत्साह के साथ देवी दुर्गा की मूर्ति की स्थापना की थी. स्थापना के बाद रोहिणी ने रात करीब साढ़े ग्यारह बजे तक सहेलियों के साथ जमकर गरबा खेला. गरबा खेलने के बाद वे बेहद खुश थीं और घर आकर सो गईं. लेकिन उन्हें क्या पता था कि सुबह सूरज की पहली किरण के साथ ही उनके जीवन का अंत होने वाला है .

पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब रोहिणी गहरी नींद में सो रही थीं, तभी उनके पति मुकेश कुंभकर्ण ने उन पर हमला कर दिया. चरित्र पर शक की आग में जल रहे मुकेश ने पास ही रखा लकड़ी का एक भारी डंडा उठाया और रोहिणी के सिर पर एक के बाद एक ताबड़तोड़ कई वार कर दिए.

हमला इतना भयानक था कि रोहिणी को संभलने या शोर मचाने तक का मौका नहीं मिला और अत्यधिक खून बह जाने के कारण मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई.

हत्या के बाद खुद बाइक चलाकर थाने पहुंचा कातिल पति

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मुकेश घर में ही लाश के पास बैठा रहा. हत्या के करीब दो घंटे बाद, सुबह लगभग सात बजे उसने अपनी बाइक उठाई और सीधे कन्नड़ शहर पुलिस थाने पहुंच गया. वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के सामने उसने अपना गुनाह कबूल करते हुए कहा कि उसने अपनी पत्नी को मार डाला है. यह सुनते ही पुलिस टीम ने तुरंत आरोपी को हिरासत में लिया और मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.पड़ोसियों और पुलिस के मुताबिक, मुकेश और रोहिणी के बीच पिछले छह-सात महीनों से लगातार पारिवारिक विवाद चल रहा था. मुकेश अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था, जिसे लेकर घर में आए दिन झगड़े होते रहते थे. इसी विवाद और शक के चलते मुकेश ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला, जिससे पूरे गजानन कॉलोनी में मातम और दहशत का माहौल है.
ये भी पढ़ें: 500 रुपये के लिए मजदूर को खौलते तेल में डाल दिया ? नालंदा में खौफनाक आरोप, इलाज के दौरान मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhatrapati Sambhajinagar Crime, Maharashtra Crime News, Husband Kills Wife, Wife Murder Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com