सोशल मीडिया वो जगह है, जहां कुछ भी और कभी भी वायरल हो जाता है. कई बार इतने हैरतअंगेज़ वीडियो देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखने के बाद भी हमें अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होता. और कई बार वीडियो इतने मज़ेदार होते हैं कि उन्हें देखने के बाद हम अपनी हंसी पर कंट्रोल ही नहीं कर पाते हैं. या फिर उन्हें बार-बार देखते रहते हैं. ऐसा ही एक मज़ेदार वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को रोक ही नहीं पाएंगे. ये वीडियो एक महिला का है, जिसमें महिला ने अंग्रेजी में लिखे दुकान के नाम को कुछ इस तरह पढ़ा कि वीडियो देखते ही लोगों को हंसी आ रही है.
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला से शख्स पूछता है कि सामने दिख रही दुकान के बोर्ड पर क्या लिखा है? महिला बोर्ड पर अंग्रेजी के नाम को पढ़कर बताती है कि वहां पर अंटी की इंडिया लिखा है. ये सुनते ही शख्स को हंसी आ जाती है. फिर वो महिला को बताता है कि बोर्ड पर एंटीक इंडिया लिखा है. महिला फिर भी यही कहती है कि वो जो बोल रही है वही सही है. लेकिन अगले ही पल उसे अपनी गलती का एहसास होता है और जैसे ही वो दुकान के नाम को ध्यान से देखती है तो खुद भी हंस पड़ती है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
देखें Video:
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर shivamadhu_ नाम के यूजर पेज से शेयर किया गया है. वीडियो को अबतक 2 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. और लोग वीडियो पर ढेरों मज़ाकिया कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ये तो नई अंग्रेजी है. दूसरे यूजर ने लिखा- अंटी का इंडिया. इस वीडियो के बारे में आपकी क्या राय है? कमेंट में बताएं.
इस वीडियो को भी देखें- दिल्ली-NCR का सबसे बेस्ट Crispy Masala Dosa, रसम तो फ्री में है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं