विज्ञापन

20 की उम्र में चाहिए 1 करोड़ का पैकेज? फाउंडर ने बताया तगड़ा लाइफ हैक, कहा- 'AI से बस ये स्किल सीख लो'

डिजिटल कंटेंट क्रिएटर समृद्धि मखीजा का कहना है कि अगर युवा AI की मदद से इस स्किल को सीख लेंगे तो USD में कमाने का मौका उन्हें मिल सकता है, जिससे उनकी पूरी लाइफ बदल जाएगी.

20 की उम्र में चाहिए 1 करोड़ का पैकेज? फाउंडर ने बताया तगड़ा लाइफ हैक, कहा- 'AI से बस ये स्किल सीख लो'
UI/UX और कोडिंग छोड़िए! इन्फ्लुएंसर का दावा- बस 'अच्छी इंग्लिश' दिला सकती है 1 करोड़ का पैकेज. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Career News: अगर आप भी 20 से 30 साल की उम्र में हैं और करियर को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर समृद्धि मखीजा (Simridhi Makhija) की ये सलाह आपके बड़े काम आ सकती है. द स्पीकफेस्ट (The Speakfest) की फाउंडर और 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाली समृद्धि ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा लाइफ हैक (Life Hack) शेयर किया है, जिसके बारे में कम ही लोग बात करते हैं. उनका दावा है कि अच्छी इंग्लिश बोलना (English Speaking) और अमेरिकी डॉलर (USD) में कमाना, आपकी पूरी लाइफस्टाइल (Lifestyle) को बदल सकता है.

'आराम से रिमोट जॉब मिल सकती है'

समृद्धि का कहना है कि अगर आपकी सैलरी डॉलर (USD) में आती है, तो आप रेस्टोरेंट में मेन्यू की दाईं ओर देखना छोड़ देते हैं, जहां कीमत लिखी होती है और बेझिझक वो ऑर्डर करते हैं जो आपका मन करता है. युवाओं को सलाह देते हुए वह कहती हैं, 'अगर मैं 19 साल की खुद से बात कर पाती, तो मैं उसे अच्छी इंग्लिश बोलने पर फोकस करने को कहती. AngelList और WeWork जैसे पोर्टल्स के जरिए US या UK मार्केट में आसानी से रिमोट जॉब (Remote Job) पाई जा सकती है. अगर आपको वहां 1 लाख डॉलर ($100,000) की नौकरी मिलती है, तो भारतीय करेंसी में यह सीधे 1 करोड़ रुपये का पैकेज होता है. करियर की शुरुआत के लिए इससे बेहतरीन मौका और क्या होगा?'

'कॉन्फिडेंस के साथ कम्युनिकेट करन सीखो'

समृद्धि आगे कहती हैं, 'अगर आप अभी भी इस सोच में हैं कि UI, UX, डिजाइन और डेटा साइंस जैसे हार्ड स्किल्स ही जरूरी हैं, तो प्लीज उस सोच से बाहर निकलें क्योंकि AI ने चीजों को आसान बना दिया है. आज काम को अंजाम देना सस्ता हो गया है. लेकिन एक कॉन्फिडेंट इंसान बनना जो काम पूरा कर सके, मुश्किल और महंगा है, और इस कॉन्फिडेंस की शुरुआत आपके बातचीत के तरीके (Communication) से ही होती है.

'AI के साथ करें इंग्लिश बोलने की प्रैक्टिस'

समृद्धि आगे कहती हैं, 'अगर आपको लगता है कि आप कम्युनिकेशन में अच्छे नहीं हैं, तो इसकी प्रैक्टिस शुरू करें. अच्छी इंग्लिश वाला कंटेंट सुनें, अपने दोस्तों से इंग्लिश में बात करें. और अगर आप दोस्तों से बात नहीं कर सकते, तो ऐसे टूल का इस्तेमाल करें जहां कोई दूसरा इंसान आपको जज न करे.'

'एक फैसला जिंदगी बदल सकता है'

समृद्धि बताती हैं कि वे खूद Stimular AI का इस्तेमाल करती हैं, जहां कोई उन्हें जज नहीं करता. वे असल में एक AI से बात करके इंग्लिश बोलने की प्रैक्टिस करती हैं. ऐसा करते हुए जिस पल आपको कॉन्फिडेंस महसूस हो, इन पोर्टल्स के जरिए इन नौकरियों के लिए अप्लाई करना शुरू करें, क्योंकि USD में पेमेंट देने वाली एक नौकरी सचमुच आपकी पूरी जिंदगी बदल सकती है.

यहां देखें पूरा वीडियो:-

सोशल मीडिया पर लोग बोल- ये बिल्कुल सच है

इंस्टाग्राम पर 4 सितंबर को पोस्ट हुए इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1 मिलियन (10 लाख) से ज्यादा लोग देख चुके हैं. करीब 42 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है और 300 से ज्यादा लोगों ने कमेंट में अपनी राय रखी है.

एक शख्स ने लिखा, 'यह बिल्कुल सच है. मेरा एक दोस्त बहुत अच्छा UX डिजाइनर है. सच में बहुत बढ़िया. लेकिन मैंने देखा है कि उसने सिर्फ बातचीत के तरीके और इंग्लिश में अच्छी पकड़ न होने की वजह से कई US और यूरोपियन क्लाइंट्स खो दिए. आपने जो सलाह दी, मैं उससे पूरी तरह सहमत हूं और इससे खुद को जोड़ पा रहा हूं. आपने जो ऐप Stimuler बताया है, उसे मैं जरूर आजमाउंगा. इसे बताने के लिए धन्यवाद.'

दूसरे शख्स ने लिखा, 'आपकी इंग्लिश ने मुझे मंत्रमुग्ध कर दिया, मैं तो गिनती ही भूल गई कि मैंने यह वीडियो कितनी बार दोबारा देखा है. उम्मीद है कि एक दिन मैं भी आपकी तरह बोल पाऊंगी.'

एक अन्य शख्स ने लिखा, 'यह वाकई कमाल की बात है कि कॉन्फिडेंस और बातचीत का हुनर ​​आपको कितनी दूर ले जा सकता है, भले ही आप उस जगह पर सबसे ज्यादा क्वालिफाइड व्यक्ति न हों. मैं भी आजकल अपनी बातचीत करने की क्षमता को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहा हूं.'

ये भी पढ़ें:- कोयंबटूर में आवारा कुत्ते ने बचाई महिला की इज्जत, शराबी लड़के को सड़कों पर दौड़ाया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Simridhi Makhija, US Jobs, Remote Jobs, English Speaking Tips, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com