कहने की जरूरत नहीं है कि, आज के डिजिटल जमाने में डेटिंग कल्चर में बड़ा बदलाव आया है, जहां लोग डेटिंग ऐप्स पर राइट या लेफ्ट स्वाइप करके अपनी पसंद और नापसंद चुन सकते हैं. टिंडर, ग्रिंडर, बम्बल और हिंज जैसे ऐप्स ने कपल के मिलने और डेट का तरीका काफी हद तक बदल दिया है. सोशल मीडिया के जरिए भले ही लोगों का एक-दूसरे से मिलना आसान हो गया है, लेकिन अभी भी अपने लिए सही व्यक्ति को ढूंढ पाना काफी मुश्किल भरा टास्क लगता है. देखा जाए तो आजकल लोग डेटिंग बेवसाइट्स पर भी अपनी खूब क्रिटिविटी दिखा रहे हैं और अपनी प्रोफाइल को दिलचस्प बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं. हाल ही में सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक महिला यूजर ने डेटिंग से जुड़ी एक बेहद इंटरेस्टिंग स्टोरी शेयर की है, जो इन दिनों चर्चा में है.
महिला ने टिंडर मैच से पूछा
महिला ने बताया कि कैसे जब उसने अपने टिंडर मैच से पूछा कि, मुझे क्यों उसे डेट करना चाहिए, इस पर लड़के ने बाकायदा PPT प्रेजेंटेशन बनाकर उसे भेज दियाा. इस एक्स यूजर का नाम तमन्ना है. लड़की ने प्रेजेंटेशन का स्क्रीनशार्ट शेयर करते हुए लिखा, 'मैंने अपने टिडर मैच से पूछा कि क्यों मुझे उसे डेट करना चाहिए. इस पर उसने पीपीटी लिंक ही भेज दिया.' इस प्रेजेंटेशन में लड़के ने अपनी हॉबी के बारे में बताया है, जैसे कि उसे अलग-अलग तरह का खाना पसंद है. यही नहीं उसे डॉग (कुत्ते) भी पसंद हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें पोस्ट
Asked my tinder match why should i date him and he sent me a link to this ppt 😭🙏 pic.twitter.com/P1FLyq0BTY
— tamanna (@hotgirllcoachh) January 27, 2024
'लेट नाइट चाय से लेकर पहाड़ों पर मैगी खाना पसंद है'
लड़के ने अपने प्रेजेंटेशन में यह भी बताया कि, कितने लोगों ने उसे गुड मैच के तौर पर रेफर किया है. इसका अलावा लड़के ने ये भी बताया कि, उसे गोलगप्पे खाना पसंद है. वह जिम भी जाता है और उसे स्वीमिंग करना भी आता है. लड़के ने दूसरी स्लाइड में लिखा, 'मुझे तो यह सही तरीका लग रहा है. मैं किसी भी चीज के लिए तैयार हूं. देर रात चाय से लेकर पहाड़ों को देखते हुए मैगी डेट तक.' यही नहीं उन्होंने उन लोगों की एक ऐसी लिस्ट जोड़कर तैयार की है, जो उन्हें एक अच्छे साथी के रूप में संदर्भित कर सकती है. इसमें उसका कुत्ता, उनके पड़ोसी का कुत्ता, हर सड़क की बिल्ली और कुत्ता, उनका हाई स्कूल क्रश, उनका सुरक्षा गार्ड और यहां तक कि उनका मकान मालिक भी शामिल था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं