विज्ञापन

27 साल के हो, 2 लाख से कम कमाते हो तो अप्लाई मत करो, कंपनी ने जॉब के लिए रखीं अजीब शर्तें, लोगों को आया गुस्सा

बेंगलुरु के एक स्टार्टअप फाउंडर की जॉब पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है.पोस्ट में लिखा गया कि 27 साल से ज्यादा उम्र और 2 लाख से कम सैलरी वाले लोग आवेदन न करें, जिस पर इंटरनेट पर बहस छिड़ गई.

27 साल के हो, 2 लाख से कम कमाते हो तो अप्लाई मत करो, कंपनी ने जॉब के लिए रखीं अजीब शर्तें, लोगों को आया गुस्सा
जॉब पोस्ट की अजीब शर्तें देख भड़के लोग

बेंगलुरु के एक स्टार्टअप फाउंडर की जॉब पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस पोस्ट में नौकरी के लिए कुछ ऐसी शर्तें लिखी गईं, जिन पर लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए. खासकर एक लाइन- 'गर आपकी उम्र 27 साल से ज्यादा है और आप हर महीने 2 लाख रुपये से कम कमाते हैं, तो शायद अप्लाई न करें. इसको लेकर इंटरनेट पर बड़ी बहस छिड़ गई है.

जॉब पोस्ट में लिखी गई अजीब शर्तें

यह पोस्ट रुचिर जाजू ने एक्स पर शेयर की थी. उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी बेंगलुरु ऑफिस के लिए Head of Growth पद पर भर्ती कर रही है. इस नौकरी के लिए सालाना सैलरी करीब 50 लाख रुपये बताई गई है. पोस्ट में उम्मीदवार के लिए कुछ अलग तरह की योग्यताएं बताई गई थीं. फाउंडर के अनुसार उम्मीदवार बेहद आर्टिकुलेट, तेज दिमाग वाला और वायरल कंटेंट समझने की क्षमता रखने वाला होना चाहिए. इसके अलावा पोस्ट में यह भी लिखा गया कि उम्मीदवार को Tech Twitter पसंद होना चाहिए, नियमित रूप से जिम जाना चाहिए और वह हेल्दी वर्कहोलिक होना चाहिए.

‘वर्क-लाइफ बैलेंस' वालों के लिए नहीं है नौकरी

जॉब पोस्ट में साफ लिखा गया कि यह काम उन लोगों के लिए नहीं है जो वर्क-लाइफ बैलेंस को प्राथमिकता देते हैं. पोस्ट में लिखा गया, हम योगा रिट्रीट नहीं हैं, यानी कंपनी ऐसे लोगों की तलाश में है जो पूरी तरह काम पर फोकस कर सकें. 

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

इस पोस्ट के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसकी आलोचना की. कुछ यूजर्स ने कहा कि उम्र और सैलरी को आधार बनाकर लोगों को आवेदन करने से रोकना गलत है.वहीं कुछ लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि पोस्ट में एक तरफ वर्क-लाइफ बैलेंस की बात नहीं करने को कहा गया है, लेकिन दूसरी तरफ जिम जाने जैसी आदतों का भी जिक्र किया गया है.

कुछ लोगों ने किया समर्थन

हालांकि कुछ यूजर्स ने फाउंडर का समर्थन भी किया. उनका कहना था कि इस तरह की शर्तें रखने से कंपनी को तेजी से आगे बढ़ चुके और अनुभवी उम्मीदवारों को चुनने में मदद मिलती है. कई लोगों का मानना है कि यह एक तरीका हो सकता है जिससे कंपनी योग्य उम्मीदवारों की संख्या कम करके सही लोगों तक पहुंच सके.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: शिवम दुबे की पत्नी अंजुम खान कौन हैं? मॉडल से वॉइस-ओवर आर्टिस्ट तक, बना चुकी हैं अलग पहचान

दुबई ने क्यों बनाई दुनिया की सबसे ऊंची इमारत? बुर्ज खलीफा के अंदर क्या-क्या है, सच आपको चौंका देगा

72 घंटे में नौकरी गई, लेकिन हिम्मत नहीं हारी… अब 8 गुना ज्यादा कमा रही है AI इंजीनियर, जानिए कैसे?

लेखक के बारे में
img
संज्ञा सिंह
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ruchir Jajoo Hiring Post, Startup Hiring Controversy, Viral Post
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com