विज्ञापन

प्लेन के शीशे पर पायलट ने उड़ेल दी 'कोल्ड ड्रिंक'! वायरल वीडियो ने दुनिया को चौंकाया, ये है असली साइंस

सोशल मीडिया पर एक पायलट का वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वह महंगे केमिकल्स छोड़कर सोडा से कॉकपिट का शीशा चमका रहा है. लोग हैरान हैं कि क्या वाकई ये कोई वैज्ञानिक तरीका है या बस एक देसी जुगाड़? आइए, इस वायरल मजे के पीछे की पूरी 'केमिस्ट्री' समझते हैं.

प्लेन के शीशे पर पायलट ने उड़ेल दी 'कोल्ड ड्रिंक'! वायरल वीडियो ने दुनिया को चौंकाया, ये है असली साइंस
क्या सोडा से साफ होता है हवाई जहाज? वायरल वीडियो का सच जानकर आप भी रह जाएंगे दंग
Photo: @airplanefactswithmax/ Instagram

Pilot cleaning plane video: इंटरनेट की दुनिया में आए दिन अतरंगी चीजें देखने को मिलती हैं, लेकिन इस बार मामला सीधा फ्लाइट की सेफ्टी से जुड़ा है. वीडियो में दिख रहा है कि टेक-ऑफ से ऐन पहले पायलट 'साहब' ने कॉकपिट के कांच पर सोडा डालकर रगड़ना शुरू कर दिया. देखने वालों के तो जैसे होश ही उड़ गए. लोगों को लगा कि शायद पायलट स्टंट कर रहे हैं...पर जनाब, उस्तादों के हर काम के पीछे एक गहरी 'लॉजिक' छिपा होती है, जैसा कि इस वीडियो में देखने को मिल रहा है.

कोल्ड ड्रिंक का झाग और जिद्दी गंदगी का सफाया (Why Carbonated Water Works for Aircraft Glass)

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर सोडा में ऐसा क्या है? एयरक्राफ्ट एक्सपर्ट्स और पायलट्स का कहना है कि सोडा वाटर में मौजूद 'कार्बोनिक एसिड' एक गजब का क्लीनर है. हवाई जहाज जब उड़ता है, तो शीशे पर तेल, धूल और न जाने कितने कीड़े-मकोड़े चिपक जाते हैं, जिन्हें सादा पानी नहीं हटा पाता. सोडा की हल्की एसिडिटी इन जिद्दी धब्बों को जड़ से उखाड़ देती है और सबसे बड़ी बात ये है कि यह कांच की नाजुक कोटिंग को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचाता. इसे आप पायलट्स का 'पुराना और भरोसेमंद नुस्खा' कह सकते हैं.

जुगाड़ है या मजबूरी? एक्सपर्ट्स की राय (airplane windshield cleaning hack)

यूं तो विमानों की सफाई के लिए हाई-टेक लेबोरेटरी वाले स्प्रे आते हैं, लेकिन इमरजेंसी में सोडा वाटर किसी वरदान से कम नहीं. यह वीडियो हमें सिखाता है कि कभी-कभी किताबी ज्ञान से ऊपर उठकर तजुर्बा और 'हाजिर-जवाबी' ही काम आती है. 

ये भी पढ़ें:-करोड़ों की कार और बोनट पर सीमेंट का मसाला! बेंगलुरु की सड़कों पर ये कैसा 'तमाशा', हकीकत जान चकरा जाएगा सि

सोशल मीडिया पर लोग इस पायलट की सूझबूझ की तारीफ कर रहे हैं. हालांकि, इसे कोई स्टैंडर्ड नियम नहीं माना जा सकता, पर हां, आसमान में साफ नजर रखने के लिए ये तरीका एकदम 'टकाटक' है.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com