- भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर ओमानी को-पायलट हमाम अल-हम्मामी ने क्रैश एक्स से हमला किया.
- 45 सेकंड के वीडियो में अल-हम्मामी को घुटनों पर बैठे देखा जा सकता है.
- यात्रियों ने पूछताछ के लिए अल-हम्मामी को ऑक्सीजन मास्क देकर जिंदा रखा.
तेल अवीव जा रही Flydubai की फ्लाइट FZ 1073 को क्रैश होने से बचाने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर क्रैश एक्स (नुकीला हथियार) से हमला हुआ था. लेकिन सूझबूझ दिखाते हुए उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोलकर क्रू को अलर्ट कर दिया. कुछ ही मिनटों में यात्रियों ने प्लेन का कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया और कथित क्रैश की कोशिश को नाकाम कर दिया. इनमें पैसेंजर के तौर पर सवार दो पेशेवर पायलट भी शामिल थे. यात्रियों ने ओमानी को-पायलट हमाम अल-हम्मामी को बांध दिया था. इजरायल के न्यूज चैनल i24NEWS द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में अल-हम्मामी को प्लेन के अंदर घुटनों के बल बैठे हुए और उसके हाथ पीछे बंधे हुए देखा जा सकता है. उसके कपड़ों पर खून के धब्बे हैं. 45 सेकंड के इस वीडियो में यात्रियों को बार-बार 'सिर्फ पुलिस' और 'ओनली पुलिस' कहते हुए सुना जा सकता है. एक यात्री को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "एक घंटा, 40 मिनट. पांच मिनट और." ऐसा लगता है कि उसका मतलब है कि यात्रियों ने को-पायलट को इतने वक्त से काबू में रखा है और वे पांच मिनट और इंतजार करके उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर सकते हैं.
अल-हम्मामी को काबू करने वाले तीन आम नागरिकों में से एक, बैंकिंग एग्जीक्यूटिव ज्विका मानेस ने कहा, "वे हमसे कह रहे थे कि उसकी रस्सी खोल दें, हमें पता नहीं था कि ऐसा क्यों कहा गया."
कॉकपिट के पास दूसरी लाइन में बैठे रियल एस्टेट प्रोफेशनल डैनियल श्लिच्टर ने कहा, "वे आरोपी को छोड़ने के लिए कह रहे थे. हमें तुरंत उन पर शक हुआ."
इसके बाद बहस हुई और इजरायली यात्रियों ने साफ कर दिया कि किसी भी हालत में को-पायलट को नहीं छोड़ा जाएगा.
We'll hand him to the police: Passengers after handcuffing flyDubai copilot @deepduttajourno reports https://t.co/n8XzZADL6p
— NDTV (@ndtv) October 4, 2026
यह भी पढ़ें | इजरायल की आजादी के दिन कैप्टन स्मित मच्छार के हाथों में होगी मशाल, नेतन्याहू ने भारतीय पायलट को दिया ये ऑफर
इजरायली लोगों ने अल-हम्मामी को ऑक्सीजन मास्क दिया क्योंकि वे चाहते थे कि वह जिदा रहे, जिससे उससे पूछताछ की जा सके. श्लिचर ने कहा, "हम चाहते थे कि वह जिदा रहे, जिससे उससे पूछताछ की जा सके."
केबिन क्रू ने जोर दिया कि यात्री अपनी-अपनी सीटों पर लौट जाएं और उन्हें कॉकपिट के सामने वाली जगह पर अकेला छोड़ दें. इजरायली यात्रियों को शक था कि हमले में क्रू भी शामिल हो सकता है, इसलिए उन्होंने क्रू से प्लेन के बीच वाली सीटों पर बैठने को कहा.
Flydubai की इस फ्लाइट में 174 यात्री सवार थे, जिनमें 27 बच्चे भी शामिल थे. बताया जा रहा है कि सभी सुरक्षित हैं.
30-35 साल की उम्र के स्मित मच्छार को 'असली हीरो' बताया जा रहा है, जिन्होंने फ्लाइट में सवार सभी यात्रियों और क्रू सदस्यों की जान बचाने में मदद की. वे चार साल से ज्यादा वक्त से फ्लाईदुबई के लिए उड़ान भर रहे हैं और उन्हें कमर्शियल एविएशन का 13 साल से ज्यादा का एक्सपीरिएंस है. इसके साथ ही, उन्होंने 9,500 घंटे से ज्यादा उड़ान भरी है.
यह भी पढ़ें | 9/11 की फोटो के साथ Flydubai विमान हाईजैक की कोशिश को अलकायदा ने सराहा, जानें 'अल बयान' में क्या लिखा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं