विज्ञापन

दुनिया भर में बिकने वाले हर 5 में से 1 कंडोम मलेशिया में क्यों बनता है? जानिए इसके पीछे की दिलचस्प वजह

क्या जानते हैं दुनिया के सबसे ज्यादा कंडोम मलेशिया में ही क्यों बनते हैं. इस छोटे से देश के पास दुनिया की सबसे बड़ी कंडोम बनाने वाली कंपनी है. देखा जाए तो दुनिया भर में आज हर 5 में से एक कंडोम मलेशिया में बनता है. पढ़ें आखिर यही क्यों सबसे ज्यादा कंडोम बनाए जाते हैं?

दुनिया भर में बिकने वाले हर 5 में से 1 कंडोम मलेशिया में क्यों बनता है? जानिए इसके पीछे की दिलचस्प वजह
क्या आप जानते हैं मलेशिया को क्यों कहते हैं दुनिया की 'कंडोम फैक्ट्री'?
Photo-pexels

Why Malaysia Makes Condoms: आज ज्यादातर कंडोम के पीछे 'मेड इन मलेशिया' लिखा होता है. ये कोई इत्तेफाक नहीं है, बल्कि सोची-समझी तरकीब है. मलेशिया में कंडोम बनाने वाली दिग्गज कंपनी 'करेक्स' (Karex) स्थित है. यह कंपनी अकेले साल भर में 5 अरब से ज्यादा कंडोम बनाती है. यूं तो इसके अलावा भी कई अन्य कंपनियां हैं जो कंडोम बनाती हैं, लेकिन सबसे ज्यादा संख्या में मलेशिया का नाम ही क्यों आता है? दरअसल, इसके पीछे की वजह है रबर के पेड़, जो मलेशिया में खूब पाए जाते हैं.

ये भी पढ़ें:-किराने की दुकान में सामान खरीदते-खरीदते जीवनसाथी ढूंढ रहे हैं लोग, गुलाबी टोकरी उठाते ही मिल जाता है प्यार!

कुदरती वरदान और रबर के बागान (Malaysia condom production)

मलेशिया में पाए जाने वाले रबर के पेड़ों की सबसे बड़ी ताकत है उष्णकटिबंधीय जलवायु, जो रबर के उत्पादन के लिए किसी 'जन्नत' से कम नहीं है. यहां कच्चा लेटेक्स (Natural Latex) इतनी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है कि शिपिंग और ट्रांसपोर्ट का खर्चा न के बराबर आता है. यही वजह है कि, कंपनियां अपने फैक्ट्रियां यहीं लगाना पसंद करती हैं. 

ये भी पढ़ें:-VIDEO: समुद्र किनारे अचानक दहाड़े मारते हुए गुजरी ऐसी चीज, मच गई अफरा-तफरी, हवा में उड़े टेंट और कुर्सियां

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, 1988 में शुरू हुई कंपनी 'कारेक्स' (Karex) दुनिया की सबसे बड़ी कंडोम बनाने वाली कंपनी है. यह दुनिया के कई बड़े ब्रांड्स के लिए कंडोम बनाती है. कारेक्स की कहानी तब शुरू हुई जब 1920 के दशक में गोह (Goh) परिवार की पहली पीढ़ी चीन से मलेशिया (तब मलाया) आई. वे दक्षिणी राज्य जोहोर (Johor) में रबर के बागानों के बीच रहते थे और वहां एक छोटी सी दुकान चलाते थे. वे पेमेंट के तौर पर कैश के बजाय रबर लेते थे, जिससे आगे चलकर परिवार ने अपनी रबर प्रोसेसिंग फैक्ट्री शुरू की.

क्या है कच्चा लेटेक्स? (What is raw latex?)

दरअसल, कच्चा लेटेक्स (Raw Latex) एक दूधिया, गाढ़ा लिक्विड होता है. जो रबर के पेड़ (Hevea brasiliensis) के छिलकों से कट लगाकर निकाला जाता है. ये पेड़ों से बना एक इमल्शन (emulsion) होता है, जिसमें 40% रबर और लगभग 55% पानी के कण पाए जाते हैं.

ये भी पढ़ें:-क्या फर्क है भारत और नॉर्वे के बच्चों की परवरिश में? वायरल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर छेड़ी बहस

पीढ़ियों का अनुभव (Legacy of Expertise and Craftsmanship)

मलेशिया का रबर व्यापार कोई नया नहीं है. माना जाता है कि, इसका इतिहास 150 साल से भी ज्यादा पुराना है. यहां बड़े पैमाने में रबर की खेती होती है. इतने लंबे एक्सपीरियंस का नतीजा है कि यहां कंडोम बनाने में ऐसी सटीकता (Precision) हासिल की गई है कि, डिफेक्ट की संभावना न के बराबर होती है. रबर के अच्छे उत्पादन के चलते यहां रबर के दस्ताने, कैथेटर और कंडोम 140 से ज्यादा देशों में भेजे जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-पोते को मिली दादा जी की 24 साल पुरानी पासबुक, SBI खाते में निकले 1 लाख रुपये, पूछा- क्या वाकई डूब गए पैसे?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Condom Production, Malaysia, Rubber Industry, Condom, Latex
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com