विज्ञापन

मौत को छूकर लौटा जर्मन टूरिस्ट, 60 फीट गहरी खाई के ऊपर हवा में झूलता रहा पुल; Video देख कांप जाएगी रूह

आधिकारिक पार्क प्रशासन के अनुसार, इस इलाके में बने पुल 20 मीटर से भी ज्यादा ऊंचाई पर स्थित हैं. यहां का प्रसिद्ध 52 मीटर लंबा लास गार्डस पुल एक ऐसी गहरी खाई के ऊपर बना है, जो लगभग 45 मीटर गहरी है.

मौत को छूकर लौटा जर्मन टूरिस्ट, 60 फीट गहरी खाई के ऊपर हवा में झूलता रहा पुल; Video देख कांप जाएगी रूह
60 फीट गहरी खाई के ऊपर बने पुल को तेज हवाओं ने बुरी तरह हिलाया, रस्सियों के सहारे हाइकर ने बचाई जान
X@alegriagonzaa

Viral Video: इंटरनेट की दुनिया में रोजाना हजारों वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ क्लिप ऐसे होते हैं  जिन्हें देखकर स्क्रीन से नजरें हटाना मुश्किल हो जाता है. चिली के टोरेस डेल पाइन नेशनल पार्क से सामने आया यह 56 सेकंड का वीडियो भी कुछ ऐसा ही है. 60 फीट की ऊंचाई पर हवा में गोते खाते एक सस्पेंशन ब्रिज पर एक शख्स अपनी जान बचाने के लिए रस्सियों को कसकर पकड़े नजर आ रहा है. यह वीडियो जितना डरावना है, उतना ही हैरान करने वाली इस शख्स की हिम्मत भी है.

जर्मनी का टूरिस्ट है ये शख्स

चिली के पत्रकार एलेजांद्रो एनेग्रिया ने यह वीडियो 23 नवंबर की सुबह 4 बजे एक्स पर शेयर किया था, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया है. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो में नजर आ रहे शख्स जर्मन टूरिस्ट हेनरी थॉमस हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी गलफ्रेंड ने कुछ देर पहले ही पुल को सुरक्षित पार कर लिया था, लेकिन थॉमस जैसे ही पुल पार करने लगे, तभी हवा के तेज झोंकों से यह संकरा पुल बुरी तरह हिलने लगा.

पीठ पर 18 किलो वजनी बैग

वायरल वीडियो में थॉमस की पीठ पर एक बैग भी लदा हुआ नजर आ रहा है, जिसका वजह करीब 18 किलो बताया गया है. पुल की तेज हलचल के बीच खुद को गिरने से बचाने के लिए उन्होंने अपने पैरों को काफी फैलाकर मजबूती से जमाया हुआ है और दोनों हाथों से रस्सियों को कसकर जकड़ रखा है. इस खौफनाक पल को मार्टिन एस्टेबन गोंजालेज लोपेज ने अपने कैमरे में कैद किया, जो उसी रास्ते पर ट्रेकिंग कर रहे थे और रास्ते में इस जोड़े से मिले थे.

यहां देखें पूरा वीडियो:-

वीडियो देख क्या बोल रहे हैं यूजर्स?

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं:-

एक यूजर ने लिखा, 'उसने अपनी जान बचाने की नेचुरल इंस्टिंक्ट से हालात को बहुत शानदार तरीके से संभाला.  न तो अपना आपा खोया और न ही कोई बेवकूफी भरी हरकत की. मैं उस आदमी से अभी मिलना चाहता हूं.'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'मैं तो वहीं के वहीं, एकदम डर के मारे हार्ट अटैक से मर ही जाता.'

तीसरे यूजर ने कमेंट किया, 'मुझे यकीन है कि उन्हें लग रहा था कि पुल पार नहीं करना चाहिए, लेकिन उन्होंने अपनी इस भावना को नजरअंदाज कर दिया.'

चौथे यूजर ने वहां के हालात समझाते हुए लिखा, 'अगले स्टेशन तक पहुंचने के लिए आपको इसे पार करने की कोशिश करनी ही होगी, वरना हवा शांत होने के इंतजार में आप वहां घंटों या दिनों तक फंसे रह सकते हैं. टोरेस डेल पाइन में हवा का मिजाज कुछ ऐसा ही है.'

यह भी पढ़ें:- गूगल के बेंगलुरु ऑफिस में नौकरी का पहला दिन, महिला के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे आज भी नहीं भूली

यह भी पढ़ें:- नेपाल के स्कूल की मैडम ने 'दिलरुबा दिलनशीं' गाने पर किया जबरदस्त डांस, बच्चों ने भी साथ में लगाए ठुमके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chile, Viral Video, Suspension Bridge, Strong Wind, German Tourist
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com