दुनिया भर में ऐसे कई कलाकार हैं, जो अपनी किसी न किसी खासियत के लिए जाने जाते हैं. उनका अनोखा अंदाज उन्हें दूसरों से अलग बनाता है. एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ सिंगर्स नजर आ रहे हैं, जिनके गाने का तरीका कुछ जुदा है. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा (Barack Obama) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए यह वीडियो शेयर किया है. यह वीडियो कोपेनहेगन में घर की बालकनी में अभ्यास करते गायकों का है.
पेड़ को बचाने के लिए तूफान से भी लड़ने को तैयार है यह शख्स! Video देख उड़ जाएंगे होश
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की ओर से शेयर किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. यह वीडियो बहुत ही खूबसूरत आवाज में गाते गायकों के एक समूह को दिखाता है. अमेरिका के राष्ट्रपति रह चुके ओबामा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि, 'जब मैं कोपेनहेगन में था, मैं सिंगर्स के इस ग्रुप की ओर खींचा चला गया, जो अपनी बालकनी में अभ्यास कर रहे थे. वे शानदार थे- सुनिए'.
यहां देखें वीडियो
बराक ओबामा की ओर से शेयर किए गए इस वीडियो पर 3 लाख 80 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं. यह वीडियो लोगों को इतना पसंद आया कि वो खुद को इस पर कमेंट करने से रोक नहीं पा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'कल्पना कीजिए कि डेनमार्क में एक बालकनी पर गाना गाया जा रहा है और सबसे अच्छा राष्ट्रपति कभी चलकर सुनता है'. वहीं एक यूजर ने लिखा, 'मुझे ये माहौल बहुत खूबसूरत लग रहा है, ये उनका सम्मान है.' सोशल मीडिया पर ढेरों यूजर्स इन कलाकारों की कला की तारीफ कर रहे हैं.
देखें वीडियो- सैफ अली खान बेटी सारा अली खान और बेटे इब्राहिम के साथ हुए स्पॉट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं