अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर वही काम कर दिया है, जिसके लिए उनकी आलोचना होती रही है- सोशल मीडिया पर AI से बनी ऐसी तस्वीर बनाना, जो मर्यादा की हर सीमा लांघ देती हो. ट्रंप ने एक बार फिर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा की एक विवादित तस्वीर बनाकर पोस्ट की. तस्वीर में कई बात ऐसी है जिसकी वजह से आलोचक इसे नस्लभेदी पोस्ट बताकर आलोचना कर रहे हैं. इतना ही नहीं ट्रंप ने NATO की अहम बैठक से ठीक पहले एक बार फिर इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी पर भी निशाना साधा है. एक मीम के जरिए ट्रंप ने यह कहने की कोशिश की है कि मेलोनी को चुप कराने वाला आदेश आना चाहिए.
ओबामा पर ट्रंप ने नए पोस्ट में क्या दिखा?
यह पोस्ट राष्ट्रपति ट्रंप की एक और नस्लभेदी पोस्ट के कुछ महीनों बाद आई है, जिसमें ओबामा और उनकी पत्नी को जंगल में प्राइमेट्स (बंदर-चिंपांजी जैसे जीव) के तौर पर दिखाया गया था. उस पोस्ट को दोनों पार्टियों के कड़े विरोध के बाद हटा दिया गया था.

बता दैं कि ग्रैफिटी का इस्तेमाल अपराध और शहरी बर्बादी की याद दिलाने के लिए एक छिपी हुई मैसेजिंग के तौर पर किया जाता है. अतीत में अमेरिका के अंदर अश्वेत लोगों के खिलाफ नस्लभेदी मैसेज में इसका इस्तेमाल होता रहा है. ट्रंप का ओबामा कपल की तीखी और निजी आलोचना करने और भड़काऊ, कभी-कभी नस्लभेदी भाषा का इस्तेमाल करने का पुराना रिकॉर्ड रहा है. इसमें ओबामा के अमेरिका में पैदा न होने का झूठ फैलाने से लेकर, अश्वेत आबादी वाले देशों के बारे में घटिया बात करने और अपनी ट्रुथ सोशल पर बार-बार ऐसे विवादित पोस्ट करने तक सब कुछ शामिल है.
ट्रंप ने मेलोनी के साथ फिर से झगड़ा शुरू किया
ट्रंप ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ अपना विवाद फिर से शुरू कर दिया है. सोमवार को 'ट्रुथ सोशल' अकाउंट पर ट्रंप ने हाल ही में फ्रांस में हुए G7 समिट की एक तस्वीर शेयर की, जिसके ऊपर लिखा था: "रेस्ट्रैनिंग ऑर्डर की जरूरत है".

पोस्ट में यह साफ नहीं कहा गया था कि राष्ट्रपति ट्रंप मेलोनी के खिलाफ कोई रोक लगाने वाला आदेश (restraining order) चाहते हैं, लेकिन कई लोगों ने इसका यही मतलब निकाला. कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह पोस्ट मेलोनी का मजाक उड़ा रही थी. दरअसल ट्रंप ने दावा किया था कि मेलोनी ने G7 समिट में उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए मिन्नतें की थीं. मेलोनी ने इस दावे को सरासर झूठ बताया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं