Anand Mahindra's portrait: भारत के कोने-कोने में ऐसे हुनरमंद लोग हैं, जिनका कारनामा देख आप भी उनकी कला के कायल हो जाएंगे. सोशल मीडिया पर हाल ही में एक ऐसा ही टैलेंट देखने को मिल रहा है, जिसे देख आप तारीफ करते नहीं थकेंगे. इन दिनों इंटरनेट पर मशहूर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा (industrialist Anand Mahindra) का पोर्ट्रेट तेजी से सुर्खियां बटोरते देखा जा रहा है. ये पोर्ट्रेट (Ganesh drew a portrait) तमिलनाडु (Tamil Nadu's Kanchipuram) के आर्टिस्ट (artist) ने प्राचीन तमिल अक्षरों से बनाया है.
यहां देखें वीडियो
ஆஹா, என் உருப்படம் 741 பழமையான தமிழ் எழுத்துக்களால் வடிவானது , நான் வியக்கிறேன்.
— anand mahindra (@anandmahindra) May 23, 2022
தமிழ் மொழி பிரம்மாண்டத்தின் பொருட்டு, உருவாக்கியவரின் பாராட்டாக , உருவ படத்தை என் வீட்டில் வைக்க விருப்பபடுகிறேன்.. https://t.co/9nAyMAlUAK
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इंटरनेट पर इस वीडियो को देखकर आप भी कहेंगे कि देश में हुनर की कोई कमी नहीं है, बशर्ते उस हुनर को एक प्लेटफॉर्म मिलने की है. तमिलनाडु के कांचीपुरम में रहने वाले गणेश के हाथों में भी गजब का जादू है. वह तमिल अक्षरों के जरिये किसी का भी चित्र बना देते हैं. हाल ही में उन्होंने भारत के प्रमुख उद्योगपति आनंद महिंद्रा की तस्वीर बनाई है.
Watch: एयरपोर्ट पर बंगाली अभिनेत्री के साथ एयरहोस्टेस ने लगाए ठुमके, Video हो गया वायरल
बताया जा रहा है कि गणेश ने आनंद महिंद्रा की तस्वीर के स्केच को बनाने के लिए 741 प्राचीन तमिल अक्षरों का इस्तेमाल किया है. वीडियो में आर्टिस्ट गणेश को तमिल अक्षरों को एक निश्चित फॉर्मेट में लिखते देखा जा रहा है. इस बीच देखते ही देखते गणेश आनंद महिंद्रा के स्केच में पूरा करते हैं.
मां चल नहीं सकती फिर भी बेटे की शादी में किया डांस, सोशल मीडिया पर वायरल यह VIDEO कर रहा है इमोशनल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर गणेश ने अपने अकाउंट के माध्यम से इस वीडियो को शेयर किया था, जिसके बाद आनंद महिंद्रा ने जब इस युवा का हुनर देखा तो वह भी उसके कायल हो गए और खुद को आर्टिस्ट गणेश की कला की तारीफ करते नहीं रोक पाए. उन्होंने गणेश के किए ट्वीट को रिट्वीट किया है. उन्होंने इसका जवाब तमिल में देते हुए कहा, 'वाह, मेरी तस्वीर को 741 प्राचीन तमिल अक्षरों द्वारा आकार दिया गया है, मुझे आश्चर्य है. तमिल भाषा की भव्यता के लिए और आर्टिस्ट के सम्मान में मैं अपने घर में इस तस्वीर को लगाऊंगा.'
इस वीडियो को अब तक 2 लाख 50 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. जहां हर कोई कलाकार के हुनर की सराहना कर रहा है. वीडियो को देख यूजर्स भर-भर तारीफों के पुल बांध रहे हैं.
यहां देखें- अक्षय कुमार और मानुषी ने फिल्म पृथ्वीराज का किया प्रमोशन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं