बात चाहे देश के घरेलू मुद्दों पर राय देनी हो या फिर वैश्विक मुद्दों पर देश की स्थिति को लेकर स्पष्टता रखनी हो, दक्षिण भारतीय अभिनेता कमल हासन कभी पीछे नहीं हटते. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ओपन लेटर लिखने के बाद अभिनेता ने भारतीय टीम की जीत पर खुशी जताई है, लेकिन इसके साथ ही ऐसी बात भी कही है, जो सोचने पर मजबूर कर देती है. उन्होंने भारतीय युवाओं के अदम्य साहस पर भरोसा भी जताया है. टी20 विश्व कप में भारत की जीत से कमल हासन बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं. उन्होंने न सिर्फ आईसीसी पुरुष क्रिकेट की जीत की बधाई दी, बल्कि महिला क्रिकेट टीम की जीत को भी याद किया.
कमल हासन ने टीम इंडिया को दी जीत की बधाई
Our Men in Blue, back-to-back ICC Men's T20 World Cup champions! Men's ICC Cricket World Cup runners-up. Women's ICC Women's Cricket World Cup champions.
— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) March 9, 2026
A testament to India's deep domestic ecosystem, from the Ranji Trophy to the IPL. @BCCI
Imagine what India could achieve if… pic.twitter.com/RTHS9gr9EZ
अभिनेता का कहना है कि क्रिकेट की तरह अगर बाकी सभी खेलों पर ऐसे ही फोकस किया जाए तो हमारे देश के युवा कई मेडल ला सकते हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, "हमारी भारतीय टीम, लगातार दो बार आईसीसी टी20 विश्व कप विजेता रही. आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप विजेता और आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता. रणजी ट्रॉफी से लेकर आईपीएल तक, भारत के मजबूत घरेलू क्रिकेट तंत्र का प्रमाण.
बीसीसीआई को किया टैग
उन्होंने आगे बीसीसीआई को टैग कर लिखा, "कल्पना कीजिए कि अगर हर खेल में ऐसा घरेलू तंत्र होता तो भारत क्या-क्या हासिल कर सकता था. भारत के युवाओं की क्षमता असीमित है. गली-झोपड़ियों से लेकर भव्य स्टेडियमों तक, बचपन के सपनों से लेकर विश्व चैंपियन बनने तक, भारत का उदय हो रहा है."
यूजर्स भी अभिनेता के पोस्ट का सपोर्ट कर रहे हैं और हर स्पोर्ट को तवज्जो देने की बात कर रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि हमारे देश में क्रिकेट प्रेमी अधिक है और यही कारण है कि बाकी स्पोर्ट के बारे में तभी पता चलता है, जब वे ओलंपिक में मैडल लेकर आते हैं. भारत तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन बन गया है और रविवार की रात हुए भारत बनाम न्यूजीलैंड के मैच में टीम का प्रदर्शन देख देशवासियों का मन गदगद हो चुका है. टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर वर्ल्ड कप अपने नाम किया है.
ये भी पढे़ं- बिग बॉस 17 के अनुराग डोभाल की कितनी है नेटवर्थ, हत्या की साजिश का किया दावा, रोते हुए आखिरी व्लॉग किया शेयर
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं