विज्ञापन
This Article is From May 24, 2022

Watch: एयरपोर्ट पर बंगाली अभिनेत्री के साथ एयरहोस्टेस ने लगाए ठुमके, Video हो गया वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों कोलकाता हवाई अड्डे का एक वीडियो खूब देखा और पसंद किया जा रहा है. वीडियो में बंगाली अभिनेत्री मोनामी घोष के साथ एयरहोस्टेस को जमकर नाचते हुए देखा जा रहा है.

Watch: एयरपोर्ट पर बंगाली अभिनेत्री के साथ एयरहोस्टेस ने लगाए ठुमके, Video हो गया वायरल
Viral Video: एयरहोस्टेस के साथ बंगाली अभिनेत्री ने किया जबरदस्त डांस

इंटरनेट की दुनिया में हाल ही में वायरल एक वीडियो (video) हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरता यह वीडियो कोलकाता हवाई अड्डे का बताया जा रहा है, जहां बंगाली अभिनेत्री मोनामी घोष (Bengali actress Monami Ghosh) के साथ एयरहोस्टेस (SpiceJet crew dancing) को जमकर नाचते हुए देखा जा रहा है. खास बात यह है कि इस वीडियो में कई एयरहोस्टेस एक साथ जमकर डांस करती नजर आ रही हैं.

यहां देखें वीडियो

वायरल हो रहे इस वीडियो में बंगाली अभिनेत्री मोनामी घोष डांस करती नजर आ रही हैं, जिनके साथ ताल में ताल में मिलाती कई एयरहोस्टेस थिरकती नजर आ रही हैं. वीडियो में बज रहा गाना बेलाशूरू फिल्म (film Belashuru) का लोकप्रिय बंगाली गीत (Bangla song Tapa Tini) तप तिनी है, जिस पर सभी बेहतरीन स्टेप्स और रिदम के साथ नाचती नजर आ रही हैं.

उड़ान के दौरान फ्लाइट स्टाफ की मदद से महिला ने दिया बेटी को जन्म, रखा ये नाम

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) पर इस वीडियो को बंगाली अभिनेत्री मोनामी घोष के अकाउंट से शेयर किया गया है, जो अब हर किसी को पसंद आ रहा है. इस वीडियो को अब तक 62 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं. वहीं कई बार इस वीडियो को देखा और शेयर किया जा चुका है. नेटिजन्स इस वीडियो पर बहुत प्यार लुटा रहे है. 

देखें वीडियो- 'जुग जग जियो' के ट्रेलर लॉन्च में कैसे दमके सितारे कियारा-वरुण और अनिल-नीतू कपूर

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengali Actress Dance, Airhostess Video Going Viral, Bengali Actress Dance With Airhostess, Bengali Actress Monami Ghosh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com