आजकल फिल्मी दुनिया में हर दिन किसी न किसी बड़े दावे से चर्चा बनी रहती है. इसी बीच अभिनेता और खुद को फिल्म समीक्षक कहने वाले कमाल राशिद खान, जिन्हें लोग केआरके के नाम से जानते हैं, एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उन्होंने सनी देओल को लेकर बड़ा दावा किया है. केआरके का कहना है कि 2026 पूरी तरह से सनी देओल के नाम रहने वाला है. केआरके ने गुरुवार सुबह अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने सनी देओल के करियर और कमाई को लेकर बड़ा अनुमान लगाया.
केआरके ने सनी देओल के लिए किया दावा
Sunny Deol's 5 films are releasing in 2026. While Sunny has signed 7 more films. And he is charging ₹50cr+ per film. Means he will earn approx ₹1000cr at the age of 68 years! Anything can happen in life!
— KRK (@kamaalrkhan) February 5, 2026
केआरके ने लिखा, ''सनी देओल के पास 2026 में लगातार फिल्मों की लाइन लगी हुई है. उनकी इस साल पांच फिल्में रिलीज होने वाली हैं और इसके अलावा, वे सात और फिल्मों को साइन कर चुके हैं. सनी देओल एक फिल्म के लिए करीब 50 करोड़ रुपए की फीस ले रहे हैं. इस हिसाब से उनकी कमाई 68 साल की उम्र में लगभग एक हजार करोड़ रुपए तक पहुंच सकती है.''
ये भी पढ़ें- बॉर्डर के बाद अब कोर्ट में दहाड़ेंगे सनी देओल, धुरंधर के रहमान डकैत को पहली ही मुलाकात में जोरदार पंच
केआरके की बात पर लोगों ने दिया रिएक्शन
केआरके ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, ''जिंदगी में कुछ भी हो सकता है और सनी देओल इसका बड़ा उदाहरण बन सकते हैं.'' केआरके का यह दावा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. कुछ लोग इसे बढ़ा-चढ़ाकर कही गई बात मान रहे हैं, तो कुछ का मानना है कि सनी देओल की मौजूदा लोकप्रियता को देखते हुए यह मुमकिन भी हो सकता है.
बॉर्डर 2 की बॉक्स ऑफिस पर हो रही ताबड़तोड़ कमाई
अगर सनी देओल की मौजूदा फिल्मों की बात करें, तो हाल ही में उनकी फिल्म 'बॉर्डर 2' रिलीज हुई. इस फिल्म ने कमाई के मामले में भी शानदार प्रदर्शन किया है. 23 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म ने भारत में 12 दिनों में 315.10 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. जबकि वर्ल्डवाइड आंकड़ा 400 करोड़ पार हो गया है.
ये भी पढ़ें- Border 2 Box Office Collection: 29 साल पहले आई बॉर्डर का 5 गुना ज्यादा कमा गई बॉर्डर 2, 400 करोड़ पर निशाना
सनी देओल की अपकमिंग फिल्में
आने वाले समय में सनी देओल फिल्म 'इक्का' में नजर आने वाले हैं. यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी. इसके अलावा, उनके पास 'लाहौर 1947' और 'रामायण' जैसी बड़ी फिल्में भी हैं. 'रामायण' में वह हनुमान की भूमिका निभाते दिखाई देंगे.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं