एक स्कॉटिश महिला (Scottish woman) उस समय हैरान रह गई जब कपड़े धोते वक्त उसकी वॉशिंग मशीन में अचानक विस्फोट (washing machine exploded mid-cycle) हो गया और उसकी किचन में बहुत सारा नुकसान हो गया. लौरा बिरेल (Laura Birrell) ने दूसरों को चेतावनी देने के लिए फेसबुक (Facebook) पर अपनी नष्ट रसोई की तस्वीरें साझा की. ग्लासगो (Glasgow) की बिजनेसवुमन ने कहा, कि उसकी वॉशिंग मशीन कपड़ा धोते वक्त "सचमुच फट गई", और उसकी रसोई धुएं से भर गई.
बिरेल द्वारा फेसबुक पर साझा की गई तस्वीरों से पता चलता है कि मशीन के ऊपर की रसोई की छत पूरी तरह से विस्फोट से उड़ा गई थी. मशीन से छत को नुकसान हुआ, जिससे प्लास्टिक और धातु के टुकड़े फर्श पर गिरे.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बिरेल ने कहा, कि मशीन का ड्रम फटने से उसकी रसोई में काम करने वाली जगह और नाली सब फट गया.
उसने लिखा, "मैंने अक्सर सुना है कि जब आप घर से निकलते हैं तो अपनी वॉशिंग मशीन को चालू नहीं छोड़ते हैं," "आज मुझे खुशी है कि मैं कहीं बाहर नहीं गई क्योंकि मेरी मशीन सचमुच फट गई थी."
उन्होंने कहा, "एक ग्लास सिंक ड्रेनर यूनिट के साथ मुझे लगा कि मैं बम से उड़ गया हूं, हर जगह कांच."
देखें Photos:
सौभाग्य से बिरेल घर के अंदर थीं जब वॉशिंग मशीन में खराबी हुई और धुआं उनकी रसोई में भरने लगा. वह आगे की क्षति को रोकने के लिए इसे जल्दी से बंद करने में सक्षम थीं.
उन्होंने कहा, "जब मैं बाहर होऊंगी, तो मैं फिर से कपड़े धोते हुए नहीं छोड़ूंगी. मैं सोच भी नहीं सकती कि अगर उस समय खुद वॉरेन या मार्क किचन में होते तो क्या परिणाम होता."
उनकी ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हुई और इस पर अबतक लगभग 500 'शेयर' और दर्जनों कमेंट्स आ चुके हैं.
कमेट् सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, "ओएमजी यह वास्तव में डरावना है. खुशी है कि आप सभी ठीक हैं."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं