भारत के कई शहरों में खारा पानी (Hard Water) एक बहुत बड़ी और आम समस्या है. इसकी वजह से कई सारी दिक्कतें आती हैं. खासतौर पर कपड़े साफ करने में भी खारे पानी से मुश्किल होती है. ये पानी वाशिंग मशीन को भी नुकसान पहुंचाता है. खारे पानी में मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स डिटर्जेंट को पानी में ठीक से घुलने नहीं देते हैं. इससे कपड़ों पर डिटर्जेंट के सफेद धब्बे रह जाते हैं. साथ ही वॉशिंग मशीन के ड्रम और पाइप पर स्केल के तौर पर जमा हो जाते हैं. ये वाशिंग मशीन के मोटर और हीटिंग रॉड को पूरी तरह से खराब कर सकते हैं.
हालांकि, कई वॉशिंग मशीनें ऐसी भी आती हैं जो खास टेक्निक से लैस होती हैं. इससे ये हार्ड वाटर को भी झेल जाती हैं. LG अपनी वॉशिंग मशीन में खास Hard Water Wash प्रोग्राम देता है. जबकि Haier जैसा ब्रांड इंटरनल पार्ट्स को सेफ रखने के लिए Anti-Scaling Technology का इस्तेमाल करता है. अगर आप भी खारे पानी में काम करने वाली वॉशिंग मशीन लेना चाहते हैं तो यहां पर आपको बेस्ट ब्रांड और मॉडल्स के बारे में बता रहे हैं.
LG T90KMOB1Z (9 Kg Fully Automatic Top-Load)
ये 9 किलोग्राम कैपिसिटी वाली मशीन एक डेडिकेटेड 'हार्ड वाटर वॉश' प्रोग्राम के साथ आती है. ये खारे पानी में भी डिटर्जेंट को एक्टिव करके कपड़ों की बेहतरीन सफाई सुनिश्चित करता है. इसे भारत सरकार की ओर से 5-स्टार एनर्जी रेटिंग मिली है. जिन घरों में पानी का प्रेशर बहुत कम या अस्थिर होता है, वहां ये मशीन 0.5 बार से भी कम दबाव पर आसानी से पानी खींच सकती है. इसके अलावा, इसमें जरूरत पड़ने पर बाल्टी से पानी डालने के लिए 'Manual Fill' का ऑप्शन भी मिलता है.
कपड़ों से अधिकतम पानी निचोड़ने और सुखाने के समय को कम करने के लिए इसमें 'टर्बो स्पिन' तकनीक दी गई है, जबकि कम कपड़ों के लिए 'इको वॉश' पानी की खपत को खुद कंट्रोल करता है. इसका बड़ा 9 Kg का ड्रम बड़े परिवारों के भारी कंबल, रजाई और चादरों को आसानी से धो सकता है.
IFB TL801MG1 (8 Kg Fully Automatic Top-Load)
इस मशीन में लगी 'Aqua Energie' तकनीक पानी में मौजूद कठोर खनिजों को छोटे कणों में तोड़ देती है, जिससे डिटर्जेंट खारे पानी में भी आसानी से घुलकर कपड़ों के रेशों तक गहराई से पहुँचता है. वहीं, 'ActivMix' तकनीक पानी को ड्रम में डालने से पहले ही डिटर्जेंट को पानी के साथ पूरी तरह मिक्स कर देती है.
ये मशीन AI तकनीक से लैस है, जो कपड़ों के वजन, उनके फैब्रिक (कपड़े के टाइप) और पानी की क्वालिटी को खुद भांपकर वॉश साइकिल को कस्टमाइज करती है. इसमें बेहतरीन रगड़ और धुलाई के लिए 'Triadic Pulsator' और टोटल 11 वॉश प्रोग्राम्स दिए गए हैं. 720 RPM की तेज स्पिन स्पीड कपड़ों को बहुत तेजी से सुखाती है. ये मशीन 4 साल की कंप्रहेंसिव ब्रांड वारंटी और मोटर व स्पेयर पार्ट्स के लंबे सपोर्ट के साथ आती है, जो इसे बेहद भरोसेमंद बनाती है.
Haier HSW90-688BK (9 Kg Top-Load)
ये मशीन खारे पानी से निपटने के लिए बिल्कुल अलग दृष्टिकोण अपनाती है. इसकी एंटी-स्केलिंग तकनीक मशीन के टब और हीटिंग पार्ट्स पर खारे पानी की सफेद नमक की परत को जमा होने से पूरी तरह रोकती है, जिससे मशीन की उम्र और ड्यूरेबिलिटी काफी बढ़ जाती है. इसका तकिए के शेप वाला स्पेशल ड्रम कपड़ों को रगड़ और खिंचाव से बचाता है, जिससे नाजुक कपड़े की भी सेफ धुलाई हो पाती हैं.
इसमें लिंट (धागे और रोएं) को पूरी तरह साफ रखने के लिए दो 'Bionic Magic Filters' दिए गए हैं. ये मशीन 650 RPM की स्पिन स्पीड और 8 समर्पित वॉश प्रोग्राम्स के साथ आती है.
LG T90V4OB1S (9 Kg Smart Inverter with In-Built Heater)
यदि आपका बजट थोड़ा अच्छा है, तो ये मशीन बेहतरीन ऑप्शन है. इसमें इन-बिल्ट हीटर के साथ पावरफुल स्टीम तकनीक दी गई है. गर्म पानी और स्टीम की मदद से खारे पानी में भी कपड़ों से सबसे जिद्दी दाग, एलर्जी और 99.9% बैक्टीरिया को पूरी तरह खत्म किया जा सकता है.
ये एक स्मार्ट वाशिंग मशीन है. आप अपने स्मार्टफोन में 'ThinQ' ऐप के जरिए घर से बाहर रहते हुए भी मशीन को कहीं से भी कंट्रोल, मॉनिटर और नए वॉश प्रोग्राम्स डाउनलोड कर सकते हैं. इसमें पानी के तेज फुहारों के साथ डिटर्जेंट के बचे हुए गंदगी को पूरी तरह से साफ करने के लिए 'Jet Spray+' और पावरफुल ऑपोजिट धुलाई के लिए 'TurboDrum' तकनीक दी गई है. ये मशीन बेहद शांत और वाइब्रेशन-फ्री 'स्मार्ट इन्वर्टर मोटर' पर काम करती है.
ये भी पढ़ें- iPhone 17 Pro की कीमत धड़ाम! 56,990 रुपये में उपलब्ध, फ्लिपकार्ट-अमेजन नहीं, यहां मिल रही डील
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं