Haier Appliances India ने भारत में F17 Washing Machine Series लॉन्च की है. कंपनी की नई मशीन को AI बेस्ड वॉशिंग, स्मार्ट ऑटोमेशन और प्रीमियम डिजाइन के साथ पेश किया गया है. इसका सबसे खास फीचर एडजस्टेबल टिल्टेड टचस्क्रीन है. इसे कंपनी भारत में अपनी तरह का पहला डिस्प्ले बता रही है. इसकी मदद से मशीन के कंट्रोल को बिना ज्यादा झुके आसानी से देखा और इस्तेमाल किया जा सकता है.
Haier F17 की कीमत और वारंटी
Haier F17 की भारत में कीमत 75,990 रुपये रखी गई है. 12 किलो की क्षमता के साथ ये मशीन बड़े परिवारों के लिए ज्यादा कपड़े एक साथ धोने का ऑप्शन देती है. इसे भारत के अलग-अलग स्टोर्स और Haier की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है. वारंटी की बात करें तो कंपनी मशीन पर 4 साल की Comprehensive Warranty दे रही है. इसके अलावा मोटर पर 12 साल की वारंटी मिलती है.
तीन एंगल पर एडजस्ट हो जाती है टचस्क्रीन
Haier F17 का सबसे अलग फीचर इसका Smart Flip TFT Touchscreen है. इस टचस्क्रीन को यूजर अपनी सुविधा के हिसाब से तीन अलग-अलग एंगल पर एडजस्ट कर सकता है. इसे 15 डिग्री, 20 डिग्री और 25 डिग्री के एंगल पर सेट किया जा सकता है.
इस डिजाइन का मकसद मशीन चलाते समय बार-बार नीचे झुकने की परेशानी को कम करना है. अलग-अलग हाइट वाले यूजर अपने हिसाब से डिस्प्ले को एडजस्ट कर सकते हैं. खासतौर पर बुजुर्गों या ऐसे लोगों के लिए ये फीचर उपयोगी हो सकता है, जिन्हें लंबे समय तक झुककर मशीन इस्तेमाल करना मुश्किल लगता है.
ये भी पढ़ें- Google Pixel 11 लॉन्च से पहले Pixel 10 की कीमत धड़ाम! सेल में मिल रहा ऑफर, देखें डील
AI Wash खुद चुनेगी सही वॉशिंग प्रोग्राम
Haier F17 में AI Wash फीचर दिया गया है. इसका काम कपड़ों और लोड के हिसाब से सही वॉशिंग प्रोग्राम चुनने में मदद करना है. मशीन फैब्रिक टाइप, कपड़ों के वजन और दागों के आधार पर वॉशिंग सेटिंग तय करती है.
ये रोजाना कपड़ों पर लगने वाले दूध, मिट्टी, कॉफी और पसीने जैसे दागों को पहचानने के लिए डिजाइन की गई है. इसका फायदा यह है कि हर बार कपड़े धोते समय यूजर को खुद सही वॉशिंग मोड चुनने की जरूरत कम हो जाती है. मशीन में Smart Dosing फीचर भी दिया गया है. यह कपड़ों के लोड के हिसाब से डिटर्जेंट की मात्रा को अपने आप एडजस्ट करता है. इससे जरूरत से ज्यादा डिटर्जेंट इस्तेमाल होने से बचाने में मदद मिल सकती है.
Essence Wash और 24 Stain Modes
Haier F17 में Essence Wash टेक्नोलॉजी दी गई है. इसमें डिटर्जेंट और पानी को पहले मिलाया जाता है और फिर इस मिश्रण को कपड़ों पर स्प्रे किया जाता है. कंपनी के मुताबिक इससे डिटर्जेंट कपड़ों पर ज्यादा समान तरीके से पहुंचता है.
मशीन में 24 अलग-अलग Stain Removal Modes भी दिए गए हैं. इनमें पसीना, तेल और कॉफी जैसे अलग-अलग दागों के लिए अलग मोड शामिल हैं. इससे अलग-अलग तरह के दागों के हिसाब से वॉशिंग प्रोग्राम चुनना आसान हो सकता है. इसके अलावा स्टीम वॉश फीचर भी दिया गया है. इसमें हाई-टेम्परेचर स्टीम का इस्तेमाल कपड़ों से बैक्टीरिया और माइट्स से निपटने के लिए किया जाता है. एलर्जी की समस्या वाले परिवारों के लिए यह फीचर खास तौर पर उपयोगी हो सकता है.
एक ही मशीन में वॉशिंग और ड्राय
Haier F17 की एक बड़ी खासियत इसका Washer-Dryer कॉम्बिनेशन है. यानी कपड़ों को धोने के बाद उन्हें दूसरी मशीन में डालकर सुखाने की जरूरत नहीं पड़ती.
मशीन में कपड़ों के फैब्रिक और लोड के हिसाब से अलग-अलग Drying Settings मिलती हैं. बारिश और मानसून के दौरान जब कपड़ों को बाहर सुखाना मुश्किल हो जाता है, तब ये फीचर काफी काम आ सकता है. हालांकि, Washer-Dryer का इस्तेमाल करते समय यूजर को मशीन की कैपिसिटी और Drying Load की सीमा जरूर देखनी चाहिए. आमतौर पर वॉशिंग और ड्राइंग की क्षमता अलग हो सकती है, इसलिए एक साथ बहुत ज्यादा कपड़े डालना सही नहीं होगा.
525mm Super Drum और Direct Motion Motor
Haier F17 में 525mm का Super Drum दिया गया है. इसका बड़ा ड्रम कपड़ों को आसानी से घूमने की जगह देता है और कपड़ों के आपस में उलझने की समस्या को कम करने के लिए डिजाइन किया गया है.
मशीन में डायरेक्शन मोशन मोटर भी मिलता है. इसमें बेल्टलेस मोटर सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है. इससे मशीन के यूज के दौरान शोर और कंपन को कम करने में मदद मिलती है. मशीन के ड्रम और गैस्केट को साफ रखने के लिए डुअल स्प्रे टेक्नोलॉजी और एंटी-बैक्ट्रियल ट्रीटमेंट भी दिया गया है. इसका मकसद लंबे समय तक मशीन के अंदर सफाई बनाए रखने में मदद करना है.
Wi-Fi से फोन से कर सकेंगे कंट्रोल
Haier F17 में Wi-Fi कनेक्टिविटी भी दी गई है. इसके जरिए मशीन को स्मार्टफोन से कनेक्ट करके वॉशिंग से जुड़े कंट्रोल और फीचर्स को फोन के जरिए इस्तेमाल किया जा सकता है. कुल मिलाकर Haier F17 उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश की गई है, जो एक ऐसी Washing Machine चाहते हैं जिसमें बड़ी क्षमता के साथ AI Wash, ऑटोमैटिक डिटर्जेंट डोजिंग, Steam Wash और Dryer जैसे फीचर्स मिलें.
ये भी पढ़ें- Google का बड़ा इवेंट आज, भारत में इतने बजे से देख पाएंगे लाइव, Pixel 11 Series हो सकती है लॉन्च
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं