Viral News: ग्लोबल पेमेंट कंपनी वीजा (Visa) में हाल ही में हुई छंटनी को लेकर एक चौंकाने वाली बात सामने आई है. कंपनी के एक पूर्व कर्मचारी ने बताया है कि छंटनी में उन कर्मचारियों को भी बाहर निकाल दिया गया जिनका काम बहुत शानदार था. इस खुलासे के बाद कॉर्पोरेट जगत और टेक सेक्टर में नौकरी की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं.
'बेहतरीन रिव्यू वाले मैनेजर की भी गई नौकरी'
पूर्व कर्मचारी के मुताबिक, इस छंटनी में एक ऐसे मैनेजर को भी नौकरी से हाथ धोना पड़ा जिसे हमेशा शानदार रिव्यू मिलते थे. उस मैनेजर की गिनती कंपनी के सबसे मजबूत और अच्छे कर्मचारियों में होती थी. कर्मचारी का कहना है कि यह फैसला सबके लिए एक बड़ा झटका था. इससे यह साफ हो गया है कि जब कंपनियां बड़े पैमाने पर छंटनी करती हैं, तो किसी भी कर्मचारी की नौकरी सुरक्षित नहीं होती.
My entire team at Visa just got laid off including my manager.
— Arnab Das (@unfilteredDas) July 30, 2026
The guy had end-to-end ownership of the product, outstanding performance reviews every cycle, and was probably the last person you'd expect to be let go.
Feeling shocked. And strangely lucky that I left Visa.
'अच्छी परफॉर्मेंस भी नहीं बचा पाई नौकरी'
सोशल मीडिया पर यह पोस्ट वायरल होने के बाद टेक और फाइनेंस सेक्टर के कई प्रोफेशनल्स ने अपनी चिंता जाहिर की है. लोगों का मानना है कि इस घटना से साबित होता है कि छंटनी अक्सर व्यक्ति के परफॉर्मेंस के आधार पर नहीं, बल्कि कंपनी की बिजनेस प्रायोरिटी के आधार पर होती है. यानी सिर्फ अच्छा काम करना छंटनी से बचने की गारंटी नहीं है.
वीजा की तरफ से नहीं आया कोई जवाब
पूर्व कर्मचारी के इन दावों पर वीजा की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. हालांकि, मौजूदा आर्थिक हालातों को देखते हुए टेक और फाइनेंस सेक्टर की कई बड़ी कंपनियां कॉस्ट-कटिंग के लिए लगातार कर्मचारियों की संख्या घटा रही हैं.
ये भी पढ़ें:- बिहार में शुरू हुआ कॉकरोच कैफे, लोग बोले- 'अब खाने में कीड़ा निकल जाए तो शिकायत भी नहीं कर सकते'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं