विज्ञापन

बिहार में शुरू हुआ कॉकरोच कैफे, लोग बोले- 'अब खाने में कीड़ा निकल जाए तो शिकायत भी नहीं कर सकते'

बारिश का सुहाना मौसम और गीली सड़क के बीच भी इस कैफे के बाहर ग्राहकों की भीड़ और बाइकें खड़ी नजर आती हैं. इसके एंट्री गेट को सफेद पर्दे, लाल कपड़े और गेंदा-गुलाब के फूलों से सजाया गया है, जिसके ऊपर पीली माला और लाइटें लगी हैं.

बिहार में शुरू हुआ कॉकरोच कैफे, लोग बोले- 'अब खाने में कीड़ा निकल जाए तो शिकायत भी नहीं कर सकते'
बिहार के नालंदा में कॉकरोच कैफे खुल गया है.
NDTV Reporter

Viral News: कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) के बाद अब बिहार (Bihar) में एक ऐसा कैफे खुला है जो अपने अजीब नाम की वजह से चर्चा का विषय बन गया है. नालंदा (Nalanda) के हिलसा बाईपास (Hilsa Bypass) पर स्थित इस कैफे का नाम कॉकरोच कैफे (Cockroach Cafe) रखा गया है. सोशल मीडिया पर लोग इस कैफे की तस्वीर शेयर करके मजाकिया अंदाज में लिख रहे हैं- 'अब तो अगर खाने में कीड़ा भी मिल तो ग्राहक शिकायत भी नहीं कर सकता?'

कैसा हैं अंदर का माहौल और सेटअप?

कैफे के अंदर कदम रखते ही ब्लैक थीम दिखाई देती है. टिन की छत पर पीली लटकन लाइटें, दीवारों पर आर्टिफिशियल बेल और फूल सजाए गए हैं. बैठने के लिए काले रतन के सोफे, लाल गद्दी और कांच की टेबल रखी गई है. एक कोने में पीली प्लास्टिक कुर्सी और छोटा फ्रिज है. नीले-हरें पेंट वाली दीवारों पर रखे गमले माहौल को फ्रेश बनाते हैं. शाम के वक्त यहां 4-5 दोस्तों का ग्रुप चाय पीने और रील बनाने पहुंचता है.

Cockroach Cafe Nalanda

कैफे में बैठा नजर आ रहा युवाओं का ग्रुप.
Photo Credit: Instagram@01_nalanda_se

कैफे का नाम 'कॉकरोच' क्यों रखा?

इस सवाल का जवाब जानने के NDTV ने कैफे के संचालक से बातचीत की. उन्होंने बताया, 'आज के युवाओं को अलग चीजें पसंद आती हैं. 'रॉयल कैफे' जैसे नाम सौ मिल जाएंगे, लेकिन 'कॉकरोच कैफे' सिर्फ एक ही है. उनका मकसद लोगों को हंसाना और आकर्षित करना है. नाम से लोग आएंगे और क्वालिटी से रुकेंगे. साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाता है. ये नाम एक ब्रांड है, मजाक नहीं. और अगर सोशल मीडिया के जमाने में बिना पैसे खर्च किए सिर्फ नाम से पब्लिसिटी मिल जाए तो बुरा क्या है?

Cockroach Cafe Nalanda

कॉकरोच कैफे के अंदर का थीम कैसा है? तस्वीरों में देखें
Photo Credit: Instagram@01_nalanda_se

'साफ-सुथरी और सेल्फी लेने लायक जगह लगी'

सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि नाम खतरनाक है और चाय लाजवाब है. कुछ इसे सबसे बोल्ड मार्केटिंग मान रहे हैं. लेकिन स्थानीय निवासी राकेश के मुताबिक, पहले उन्हें लगा कि यह मजाक है, लेकिन अंदर जाने पर जगह साफ-सुथरी और सेल्फी के लिए बेहतरीन लगी. हालांकि, कुछ बुजुर्गों ने इस नाम पर आपत्ति भी जताई है, लेकिन युवा इसे सपोर्ट कर रहे हैं.

3 दिन पहले खुला, यहां क्या-क्या मिल रहा?

फिलहाल इस कैफे में चाय, कॉफी, मैगी, सैंडविच और कोल्ड ड्रिंक्स मिल रहे हैं. इसके दाम भी आम कैफे जितने ही रखे गए हैं ताकि हर कोई आ सके. महज 3 दिन में इस कैफे ने साबित कर दिया है कि बिजनेस में हटके नाम आधी जंग जीत लेता है.

ये भी पढ़ें:- कारों के बाद अब हवाई जहाज में भी मिलेगा 'सनरूफ' का मजा, अंदर का नजारा देखकर कहेंगे- 'वाह'!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cockroach, Nalanda, Bihar, Viral Cafe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com