इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) एक ऐसे खिलाड़ी और स्टार बल्लेबाज हैं, जो लाखों ही नहीं करोड़ों दिलों पर राज करते हैं. रविवार दक्षिण अफ्रीका के साथ हुए मैच में किंग कोहली की धुआंधार पारी ने इंडिया की जीत में एक अहम भूमिका निभाई. विराट कोहली (Virat Kohli birthday) के जन्मदिन के मौके पर खेले गए इस मैच में उन्होंने 101 रन का शानदार पारी खेली. ढेरों फैंस ने अपने अलग-अलग अंदाज में किंग कोहली को इस शानदार पारी और जन्मदिन (Happy Birthday wish) की बधाई दी. इस कड़ी में कटक के एक अनोखे आर्टिस्ट ने अपनी कला के जरिए एक खास तस्वीर बनाकर कोहली को बर्थडे विश (Happy Birthday Virat) किया.
विराट कोहली का स्मोक पोट्रेट (Virat Kohli smoke portrait)
कटक बेस्ड स्मोक (Smoke Artist) आर्टिस्ट दीपक बिस्वाल ने विराट कोहली का स्मोक पोट्रेट (unique Portrait) बनाकर उन्हें बर्थडे का खास तोहफा दिया. एएनआई ने एक्स पर इस वीडियो को शेयर किया है, जिसमें आर्टिस्ट स्मोक से विराट की तस्वीर बनाते हुए देखा जा सकता है. एक्स पर इस वीडियो को लगभग 60 हजार बार देखा जा चुका है और लोग इस कलाकार की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
यहां देखें वीडियो
#WATCH | Odisha: A Cuttack-based smoke artist, Deepak Biswal makes a portrait of Indian Cricketer #ViratKohli on his 35th birthday today. pic.twitter.com/Y9FQdgo3BE
— ANI (@ANI) November 5, 2023
आपको बता दें कि स्मोक आर्टिस्ट मोमबत्तियों या लाइटर की कालिख को मोटे और घने कागजों पर सावधानी से जमा करके अपनी कलाकृति बनाते हैं. फिर वे इस कालिख को कलर के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए नाजुक ब्रश या स्पंज का इस्तेमाल करते हैं. अक्सर कालिख कागज पर एक दिलचस्प पैटर्न बनाती है, जिसे कलाकार वैसे ही बरकरार रखता है.
ये पहला मौका नहीं है जब खास अंदाज में विराट कोहली की तस्वीर बनाई गई हो. इसके पहले एक आर्टिस्ट ने सूरज की रोशनी के जरिए लकड़ी पर विराट की तस्वीर उकेरी थी. मैग्नीफाइंग ग्लास का इस्तेमाल कर कलाकार ने लकड़ी पर तस्वीर बनाई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं