विज्ञापन

सांसें थाम लीजिए! देखें दुनिया का सबसे खतरनाक एयरपोर्ट, टेकऑफ देख उड़ जाएंगे आपके भी होश

अगर आप सोचते हैं कि आपको एडवेंचर पसंद है, तो एक बार नेपाल के इस रनवे को देख लीजिए.सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर अच्छे अच्छों के पसीने छूट गए हैं. यकीन मानिए, इसे देखने के बाद आप बस के सफर को ही जन्नत समझने लगेंगे.

सांसें थाम लीजिए! देखें दुनिया का सबसे खतरनाक एयरपोर्ट, टेकऑफ देख उड़ जाएंगे आपके भी होश
लुकला एयरपोर्ट का ये मंजर देख कलेजा मुंह को आ जाएगा, अपने रिस्क पर देखें वायरल वीडियो
@arbaazvlogs

Most Dangerous Airport in the World: दुनिया में आपने आलीशान और चकाचौंध से भरे एयरपोर्ट तो बहुत देखे होंगे, लेकिन आज बात उस जगह की है जिसे देखकर अच्छे अच्छों के पसीने छूट जाएं. हम बात कर रहे हैं नेपाल के 'लुकला एयरपोर्ट (Lukla Airport)' की, जिसे आधिकारिक तौर पर 'तेनजिंग-हिलारी एयरपोर्ट' कहा जाता है.

हाल ही में इंस्टाग्राम पर 'arbaazvlogs' नाम के अकाउंट से एक वीडियो शेयर हुआ है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. इस वीडियो में एक छोटे से प्लेन को पहाड़ों की तंग वादियों के बीच से टेकऑफ करते दिखाया गया है.

(Lukla Airport Nepal Takeoff)

समुद्र तल से करीब 9,383 फीट की ऊंचाई पर बना यह एयरपोर्ट कोई मजाक नहीं है. यहां का रनवे इतना छोटा है कि प्लेन को रफ्तार पकड़ने के लिए पहाड़ की ढलान का सहारा लेना पड़ता है. जरा सोचिए, रनवे खत्म होते ही सामने गहरी खाई है. अगर प्लेन सही वक्त पर हवा में नहीं उड़ा, तो सीधे पाताल लोक की यात्रा तय है. यही वजह है कि इसे 'दुनिया का सबसे खतरनाक एयरपोर्ट (World's Most Dangerous Airport)' कहा जाता है.

कांप उठते हैं बड़े-बड़े सूरमा (Tenzing-Hillary Airport Video)

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि, कैसे पायलट अपनी जान हथेली पर रखकर जहाज को उड़ा रहा है. बादलों के बीच लुका-छिपी करते पहाड़ और नीचे खौफनाक मंजर देखकर किसी का भी दिल बैठ जाए. इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और कमेंट्स की तो बाढ़ आ गई है. कोई इसे 'करिश्मा' कह रहा है तो कोई कह रहा है कि 'भाई, फ्री में भी यहां से ना जाऊं.'

ये भी पढ़ें:-बाल्टी में बुक्स और क्लास में साइकिल! IIT बॉम्बे के स्टूडेंट्स का 'No Bag Day' वायरल

क्यों है ये इतना खतरनाक? (Why Lukla Airport is So Risky?)

यहां का मौसम पलक झपकते ही बदल जाता है. कभी तेज हवाएं तो कभी घना कोहरा. बिजली की तरह फुर्ती दिखाने वाले पायलट ही यहां विमान उतार पाते हैं. एवरेस्ट फतह करने वालों के लिए यह पहला पड़ाव है, लेकिन आम इंसान के लिए यह किसी डरावनी फिल्म के क्लाइमेक्स जैसा है.
सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो हमें कुदरत और इंसानी हौसले की अजीब जुगलबंदी दिखाता है. अगर आप भी रोमांच के शौकीन हैं, तो यह वीडियो आपकी 'बकेट लिस्ट' में टॉप पर होना चाहिए, वरना दूर से ही सलाम करना बेहतर है.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com