Viral Video: चंडीगढ़ की रहने वालीं डिजिटल कंटेंट क्रिएटर सुष्मिता सेमवाल ने सोशल मीडिया पर अपना रिटायरमेंट प्लान शेयर किया है. वे अपने पति से कह रही हैं, 'मुझे पहाड़ों से प्यार है. मेरा रिटायरमेंट प्लान है कि आप उत्तराखंड में कोई जगह देखकर वहां लकड़ी का एक घर बना लो. मैं वहां आराम से रहूंगी. आपको खेती पसंद है तो आप वो कर लेना. लेकिन मुझे तो बस व्यू देखना पसंद है, तो सिर्फ वही काम करूंगी.'
पति का रिएक्शन वायरल
इस वीडियो में सुष्मिता के पति को सिर्फ तीन शब्द कहते सुना जा सकता है. फिर, हम्म, ठीक है. उनके इस रिएक्शन को लोग दो मतलब निकाल रहे हैं. पहला ये कि वे अपनी पत्नी के रिटायरमेंट प्लान से सहमत हैं. जबकि दूसरा ये कि वो कटाक्ष के तौर पर शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं. लेकिन वजह चाहे जो हो, ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है कि क्योंकि पहली बार किसी घरेलू महिला ने अपने रिटायरमेंट प्लान पर बात की है.
सोशल मीडिया पर क्या बोले लोग?
सितंबर महीने के आखिरी दिन इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया यह वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह से रिएक्शन्स दे रहे हैं. आपको बता दें कि सुष्मिता, फैमिली ब्लॉग बनाती हैं, जिसमें वो अपने डे-टू-डे लाइफ और मोमेंट्स दुनिया के साथ शेयर करती हैं. उनके वीडियोज में उनका पूरा परिवार नजर आता है और सभी हंसते-मुस्कुराते जिंदगी की खुशियों को सेलिब्रेट करते हैं.
यह भी पढ़ें : हिमालय के गांव घूमने आए बिहार पुलिसकर्मी की कार पहाड़ से नीचे गिरी, यूट्यूबर ने खाई में उतरकर बचाई जान
यह भी पढ़ें : इंडियन कपल ने बताया सिंगापुर में एक महीने रहने का खर्च, कहा- 'हम 1BHK में रहते हैं'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं