Viral Video: चार्टर्ड अकाउंटेंट से डिजिटल कंटेंट क्रिएटर बनीं कृतिका जैन ने अपने नई इंस्टाग्राम वीडियो में सिंगापुर में एक महीने रहने का खर्च बताया है. उनका कहना है कि एक कपल के तौर पर इस देश में रहने का कुल खर्च लाखों रुपये आता है. सबसे ज्यादा पैसा रेंट पर खर्च होता है, और उसके बाद राशन पर. इसके बाद बड़ा खर्चा ट्रैवल और एंटरटेनमेंट पर हो जाता है.
2.25 लाख रुपये 1BHK का किराया
कृतिका ने कहा, 'मैं अपने पति के साथ सेंट्रल सिंगापुर में एक बेडरूम वाले अपार्टमेंट में रहती हूं, जिसके एक महीने का किराया 2,25,094 रुपये है. राशन और बाहर खाने-पीने पर हमारे 60 से 75 हजार रुपये खर्च हो जाते हैं. वाई-फाई, बिजली, मोबाइल रिचार्ज और पानी के बिल का खर्च 15 हजार रुपये आता है.'
एक महीने का बिल 4 लाख से ज्यादा
कृतिका बताती हैं, 'हम ज्यादातर पब्लिक ट्रांसपोर्ट यूज करते हैं और कभी-कभी ही टैक्सी लेते हैं, जिसका कुल बिल 15 हजार रुपये आता है. आखिर में शॉपिंग, ट्रैवल, एंटरटेनमेंट, सब्सक्रिप्शन और दूसरे खर्च लगभग 75,031 रुपये होते हैं. इस तरह हमारा कुल महीने का खर्च लगभग 4,12,672 रुपये हो जाता है.'
असम की रहने वाली हैं कृतिका जैन?
इंस्टाग्राम पर पोस्टेड एक वीडियो में कृतिका ने बताया, 'मैं असम की रहने वाली हूं. बचपन से लेकर सीए बनने तक की पढ़ाई मैंने वहीं रहकर की है. इसके बाद मैंने मुंबई में 5 साल नौकरी की. जब मुझे लगा कि मेरी लाइफ सेट हो गई है, तब मैंने नौकरी छोड़ दी और अपने पति के साथ सिंगापुर में बस गई. शुरुआत में जरूर कुछ समय लगा, लेकिन फिर सब सही हो गया. मैंने 30 की उम्र में करियर चैंज किया और फुल टाइम कंटेंट क्रिएटर बन गई.
यहां देखें पूरा वीडियो:-
सोशल मीडिया पर क्या बोले लोग?
इस वीडियो को देखने के बाद लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
एक यूजर ने लिखा, 'सेंट्रल सिंगापुर में 1BHK के लिए 3 हजार SGD? यह तो बहुत बढ़िया डील है.'
दूसरे यूजर ने लिखा, 'मैं पहले आपके इलाके में रहता था और मुझे लगता है कि मैंने आप दोनों को पहले भी देखा है. अब मैं वहां से चला गया हूं, लेकिन सिंगापुर में नॉर्थ-ईस्ट इंडिया के दोस्तों से मिलकर बहुत अच्छा लगा.'
तीसरे यूजर ने लिखा, 'साल 2007 में, मैं खर्च करते समय एक-एक पैसे का हिसाब रखता था. मैं यकीन से कह सकता हूं कि सिंगापुर में रहना फायदेमंद है. 4 लोगों के परिवार के साथ आप वहां 5 हजार में भी रह सकते हैं और 50 हजार में भी.'
चौथे यूजर ने लिखा, 'इतने पैसे में तो इंडिया में राजा की तरह 3BHK में रहो.'
यह भी पढ़ें:- सोशल मीडिया पर लड़की ने ब्लॉक किया तो उसे मनाने अमेरिका पहुंच गया मुंबई का लड़का, हुई जेल
यह भी पढ़ें:- शिकागो में मिला डायनासोर से भी पुराना जीव, दो स्टूडेंट साइंटिस्ट्स ने उसे दिया अपनी मां का नाम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं