विज्ञापन

हिमालय के गांव घूमने आए बिहार पुलिसकर्मी की कार पहाड़ से नीचे गिरी, यूट्यूबर ने खाई में उतरकर बचाई जान

बुमला पास, अरुणाचल प्रदेश में तवांग से लगभग 37 किलोमीटर भारत-चीन सीमा पर 15,200 फीट की ऊंचाई पर स्थित एक सीमावर्ती दर्रा है.

हिमालय के गांव घूमने आए बिहार पुलिसकर्मी की कार पहाड़ से नीचे गिरी, यूट्यूबर ने खाई में उतरकर बचाई जान
पहाड़ से नीचे गिरी कार में फंसे परिवार को निकालते हुए लोग.
Instagram@tanmay39t

Viral Video: बुमला पास से लौट रहे यूट्यूबर तन्मय शर्मा सड़क किनारे खड़े अपनी बाइक रोककर वीडियो बना रहे थे कि तभी पहाड़े से उतरते वक्त एक वैगनआर गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए, जिसके बाद वो खाई में जा गिरी. जैसे ही तन्मय और उनके साथियों ने गाड़ी को पहाड़ से नीचे गिरते देखा वो घबरा गए और तुरंत उन्हें देखने के लिए पहाड़ के किनारे जाकर खड़े हो गए. उन्होंने देखा कि पहाड़ से नीचे गिरकर एक जगह पर गाड़ी अटक गई है और उसका पिछला पहियां हवा में झूल रहा है.

स्थानीय लोगों से मांगी मदद

यह देखकर तन्मय ने तुरंत वहां से गुजर रहे स्थानीय लोगों की गाड़ी को रुकवाया और फिर उनके साथ परिवार को सुरक्षित ऊपर लाने में मदद की. गनीमत रही कि गाड़ी में सवार महिला समेत सभी 4 लोग सुरक्षित बच गए और उन्हें हल्की बहुत ही चोटें आईं. मौके पर मौजूद एक शख्स के पास फर्स्ट ऐड किट थी, जिसे उन्होंने पीड़ित परिवार को दे दी और फिर उनकी कार ऊपर खिंचवाने और उन्हें अस्पताल भेजने की जद्दोजहद में जुट गए.

बिहार का रहना वाला था परिवार

तन्मय ने कहा, 'हमने परिवार के लिए पूरी कोशिश की और घटना के बाद उनसे संपर्क भी किया. वे बिहार से थे और गाड़ी चलाने वाले व्यक्ति एक पुलिस अधिकारी थे, जो परिवार के साथ छुट्टियां मनाने तवांग आए थे. गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई. बस मामूली खरोंचें आईं.'

'जन्नत और जहन्नम का रास्ता यहीं है'

30 सितंबर को यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए तन्मय ने लिखा, 'मेरा सभी से अनुरोध है कि पहाड़ों पर सेफ ड्राइविंग करें, क्योंकि जन्नत ही नहीं, जहन्नम का रास्ता भी यहीं से है.'

यहां देखें पूरा वीडियो:-

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

तन्मय का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. मात्र 21 घंटे के अंदर इसे करीब 1 मिलियन लोगों ने देख लिया है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, 'आपने बहुत बढ़िया काम किया है. हमेशा ऐसे ही जरूरतमंदों की मदद करते रहें. दिल से आपको सलाम है.'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'आजकल के ड्राइवर स्टीयरिंग पकड़कर अपने आपको हैवी ड्राइवर मान लेते हैं और फिर ऐसी दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं.'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'जो पहाड़ों में ड्राइविंग करना नहीं जानता, उन्हें अपनी गाड़ी के बजाय हमेशा प्राइवेट टैक्सी लेकर ट्रैवल करना चाहिए.'

चोथे यूजर ने लिखा, 'ये मराठा ग्राउंड के पास का है. यहां की सड़कें झुकी हुई हैं, जो बहुत ही खतरनाक हैं.'

यह भी पढ़ें : इंडियन कपल ने बताया सिंगापुर में एक महीने रहने का खर्च, कहा- 'हम 1BHK में रहते हैं'

यह भी पढ़ें : दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर 'Police' लिखी वैगन-आर से उतरे शख्स ने चुराए पौधे, वायरल हुआ CCTV वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Himalayan Village, Tawang, Arunachal Pradesh, Viral Video, Tawang Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com