विज्ञापन
This Article is From Mar 30, 2022

Viral Video: इस वीडियो को देखकर कुछ देर के लिए थम जाएंगी आपकी भी सांसे, नीचे व्हेल और ऊपर पैडल बोर्डर

सोशल मीडिया पर अक्सर कई हैरान कर देने वाले वीडियोज़ हमारा एक्साइटमेंट बढ़ाते हैं. लेकिन इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है जो जितना रेयर है उतना ही अट्रैक्टिव भी.

Viral Video: इस वीडियो को देखकर कुछ देर के लिए थम जाएंगी आपकी भी सांसे, नीचे व्हेल और ऊपर पैडल बोर्डर
व्हेल ने अर्जेंटीना में पैडल बोर्डर को ऐसे दिया धक्का जिसे देख नेटिजन्स के भी उड़ गए होश, कभी नहीं देखा होगा ऐसा दुर्लभ दृश्य

अर्जेंटीना के गोल्फो न्यूवो में एक जॉइंट व्हेल के साथ एक पैडलबोर्डर  की बेहद करीबी भिंड़त का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इंटरनेट पर सेंसेशन बना हुआ यह दुर्लभ नजारा नेटिज़ेंस को हैरान कर रहा है. इस वीडियो में जो हुआ उसे देखकर आप भी अपनी आंखों पर एक पल के लिए भरोसा नहीं कर पाएंगे. दरअसल, वीडियो में विशाल व्हेल एक महिला की करीब जाती दिखाई दे रही है (जो गहरे नीले समुद्र में पैदल बोर्डिंग कर रही थी). वीडियो में आगे जो हुआ उसे देखकर किसी का भी हैरान हो जाना लाजमी है. ये पूरा नाजरा एक ड्रोन कैमरे की मदद से कैद कर लिया गया, जिसमें दुर्लभ और आकर्षक दृश्य देखने को मिल रहा है.

यहां देखिए वीडियो

 

सोशल मीडिया पर अक्सर कई हैरान कर देने वाले वीडियोज देखने को मिलते हैं, लेकिन इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है, जो जितना रेयर है उतना ही अट्रैक्टिव भी है. 54 सेकंड के इस वीडियो में एक बड़ी सी व्हेल को पैडलबोर्डर के करीब आते और पैडल बोर्ड को अपने फिन से हल्का सा धक्का देते हुए देखा जा सकता है. इस पैडल बोर्ड में कयाकिंग कर रही महिला के साथ उन 54 सेकंड में, जो हुआ उसकी कल्पना करना भी मुश्किल है. फिर व्हेल ने इंतजार किया और पैडलबोर्ड के नीचे तैरने से पहले उसे आगे बढ़ाया. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और नेटिज़न्स को खूब पसंद आ रहा है.

तस्वीर में सबसे पहले क्या दिखा, थोड़ा वक्त लगाकर दें जवाब, 99%  लोग कर देते हैं जल्दबाजी
 

योग के ऑफिशियल टि्वटर हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया गया है. इस दुर्लभ दृश्य को देखकर कई लोग उस महिला कि बहादुरी की दाद दे रहे हैं, तो कई इस स्केयरी वीडियो को देखकर ख़ौफ़ज़दा हो रहे हैं. वीडियो को अब तक ट्विटर पर कई मिलीयन व्यूज मिल चुके हैं. हालांकि, कुछ ने पैडलबोर्डर को भाग्यशाली भी बता रहे हैं कि इस खतरे के बीच से वह सही सलामत बाहर आ पाईं. इसके अलावा इस रेयर वीडियो को देखकर लोग खुद को लकी भी मान रहे हैं.

मुंबई में स्पॉट हुईं कियारा आडवाणी, जान्हवी और बहन खुशी, दिखा खास अंदाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Whale Gently Pushes Paddleboarder, Whale Viral Video, Whale Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com