विज्ञापन

सप्तक्रांति, श्रमजीवी और गरीब रथ समेत समेत 12 जोड़ी ट्रेनों के बाद जाएंगे नंबर; परेशानी से बचने के लिए नोट कर लें नया नंबर

Indian Railways New Train Numbers: पूर्व मध्य रेलवे ने जनवरी 2027 से परिचालन सुगमता के लिए 12 जोड़ी (24) प्रमुख एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों के नंबर बदलने की घोषणा की है. इसमें सप्त क्रांति, श्रमजीवी, गरीब रथ और जनशताब्दी जैसी ट्रेनें शामिल हैं। नई व्यवस्था चरणबद्ध तरीके से लागू होगी.

सप्तक्रांति, श्रमजीवी और गरीब रथ समेत समेत 12 जोड़ी ट्रेनों के बाद जाएंगे नंबर; परेशानी से बचने के लिए नोट कर लें नया नंबर
जनवरी 2027 से बदल जाएंगे सप्तक्रांति, श्रमजीवी और गरीब रथ समेत समेत 12 जोड़ी ट्रेनों के नंबर.
NDTV
  • जनवरी 2027 से बारह जोड़ी सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनों के नंबर बदल जाएंगे.
  • सप्तक्रांति एक्सप्रेस और राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस सहित कई प्रमुख ट्रेनों के नंबर बदले जाएंगे.
  • नई ट्रेन नंबर प्रणाली एक जनवरी से चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी जिससे परिचालन में आसानी होगी.
नई दिल्ली:

Train Number Change: रेलवे ने परिचालन में आसानी के लिए जनवरी 2027 से 12 जोड़ी सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनों के नंबर बदलने का फैसला लिया है. इस बदलाव की चपेट में मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्त क्रांति एक्सप्रेस, राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस, सहरसा-अमृतसर गरीब रथ और पटना-रांची जनशताब्दी जैसी प्रमुख ट्रेनें भी आ गई हैं. जानिए कौन सी ट्रेन किस तारीख से नए नंबर से पटरी पर दौड़ेगी.

रेल यात्रियों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण और काम की खबर सामने आई है. दरअसल, पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन ने तकनीकी और परिचालन में आसानी के लिए जनवरी 2027 से 12 जोड़ी यानी 24 प्रमुख एक्सप्रेस व सुपरफास्ट ट्रेनों के ट्रेन नंबरों में संशोधन करने का ऐलान किया है. पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र की ओर से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, नई नंबर प्रणाली एक जनवरी 2027 से चरणबद्ध तरीके लागू होगी. अगर आप भी दिल्ली, पंजाब, झारखंड या दक्षिण भारत की यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो नए नंबरों की यह लिस्ट आपके बहुत काम आएगी.

दिल्ली और बिहार के बीच चलने वाली प्रमुख ट्रेनों के नए नंबर

 सप्तक्रांति एक्सप्रेस 

  •  12557 (मुजफ्फरपुर आनंद विहार): 1 जनवरी 2027 से नया नंबर 15577 होगा.
  • 12558 (आनंद विहार मुजफ्फरपुर) : 1 जनवरी 2027 से नया नंबर 15578 होगा.

श्रमजीवी एक्सप्रेस

  •  12391 (राजगीर नई दिल्ली) : 1 जनवरी 2027 से नया नंबर 13291 होगा.
  •  12392 (नई दिल्ली राजगीर): 1 जनवरी 2027 से नया नंबर 13292 होगा.

 मगध एक्सप्रेस 

  •  20801 (इस्लामपुर नई दिल्ली): 1 जनवरी 2027 से नया नंबर 18633 होगा.
  •  20802 (नई दिल्ली इस्लामपुर): 1 जनवरी 2027 से नया नंबर 18634 होगा.

 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस

  •  12212 (आनंद विहार मुजफ्फरपुर): 6 जनवरी 2027 से नया नंबर 14032 होगा.
  • 12211 (मुजफ्फरपुर आनंद विहार): 8 जनवरी 2027 से नया नंबर 14031 होगा.

 सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस

  •  12204 (अमृतसर सहरसा): 6 जनवरी 2027 से नया नंबर 14694 होगा.
  •  12203 (सहरसा अमृतसर): 7 जनवरी 2027 से नया नंबर 14693 होगा.

दरभंगा जालंधर सिटी अंत्योदय एक्सप्रेस

  •  22551 (दरभंगा जालंधर): 2 जनवरी 2027 से नया नंबर 15541 होगा.
  •  22552 (जालंधर दरभंगा): 3 जनवरी 2027 से नया नंबर 15542 होगा.

 पटना रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस

  •  12365 (पटना रांची): 1 जनवरी 2027 से नया नंबर 13265 होगा.
  •  12366 (रांची पटना): 1 जनवरी 2027 से नया नंबर 13266 होगा.

 पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस

  •  22355 (पाटलिपुत्र चंडीगढ़): 3 जनवरी 2027 से नया नंबर 13255 होगा.
  • 22356 (चंडीगढ़ पाटलिपुत्र): 4 जनवरी 2027 से नया नंबर 13256 होगा.

 रक्सौल-लोकमान्य तिलक कर्मभूमि एक्सप्रेस

  •  12546 (LTT रक्सौल): 2 जनवरी 2027 से नया नंबर 15546.
  •  12545 (रक्सौल LTT): 7 जनवरी 2027 से नया नंबर 15545.

 हावड़ा-धनबाद ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस

  •  22387 (हावड़ा धनबाद): 1 जनवरी 2027 से नया नंबर 13387.
  •  22388 (धनबाद हावड़ा): 1 जनवरी 2027 से नया नंबर 13388.

 टाटा कटिहार एक्सप्रेस

  •  28182 (कटिहार टाटा): 1 जनवरी 2027 से नया नंबर 18188.
  •  28181 (टाटा कटिहार): 2 जनवरी 2027 से नया नंबर 18187.

 एरणाकुलम-पटना एक्सप्रेस


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railways, Saptkranti Express Time Table, Shramjeevi Express, Magadh Express, IRCTC News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com