विज्ञापन

'आप मुझे परेशान कर रहे हैं'... इजरायली महिला टूरिस्ट से गंदी बात करने वाले 4 गिरफ्तार, अजमेर का वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दबोचा

राजस्थान के अजमेर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक एक इजरायली पर्यटक से छेड़छाड़ कर रहे हैं. तीन साल पुराना वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने कार्रवाई कर मनचलों को गिरफ्तार कर लिया.

'आप मुझे परेशान कर रहे हैं'... इजरायली महिला टूरिस्ट से गंदी बात करने वाले 4 गिरफ्तार, अजमेर का वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दबोचा
Israel Tourist in India Ajmer viral video
अजमेर:

सोशल मीडिया पर इजरायली महिला पर्यटक के साथ अभद्रता का एक पुराना वीडियो वायरल होने के बाद अजमेर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो करीब तीन साल पुराना है और किशनगढ़ के डंपिंग यार्ड का है.बताया गया कि करीब तीन साल पहले इजरायल की महिला पर्यटक किशनगढ़ के प्रसिद्ध डंपिंग यार्ड में घूमने पहुंची थी. इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों ने महिला के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और अश्लील टिप्पणियां कीं. घटना का वीडियो भी बनाया गया था.

हाल ही में यह वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुआ. वीडियो सामने आने के बाद अजमेर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और आरोपियों की पहचान के लिए जांच शुरू की. पुलिस ने किसी औपचारिक शिकायत का इंतजार किए बिना कार्रवाई शुरू की.

तकनीकी मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

पुलिस महानिरीक्षक डॉ. रवि और पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में थानाधिकारी अनिल शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई. टीम ने तकनीकी संसाधनों और खुफिया सूचनाओं की मदद से वीडियो में शामिल लोगों की पहचान की.पुलिस ने मामले में मोहम्मद फुरखान, मोहम्मद अनीस, फरहान और अफसर अली को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वीडियो करीब तीन साल पुराना है और उस समय वे किशनगढ़ डंपिंग यार्ड में गए थे.

पुराने वीडियो को हाल में किया गया वायरल

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना पुरानी है, लेकिन इसका वीडियो हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर दोबारा वायरल किया गया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू की और आरोपियों तक पहुंची.अजमेर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ BNSS की धारा 170 के तहत कार्रवाई की है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. एसपी हर्षवर्धन अगरवाला ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और तकनीकी जांच के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Israel Tourist, Israel Tourist In India, Eve Teasers, Ajmer Viral Video, Ajmer News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com