फेमस होने चाह इंसान से क्या कुछ नहीं कराती है. ऐसे में अगर इंसान कुछ अनोखा कर जाता है तो फिर उसकी चर्चा तो बनती है. दरअसल हमारे आसापस कई लोग ऐसे हैं जो कि अपने अनोखे करतब की बदौलत गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड रिकॉर्ड तक बना लेते हैं. इस किताब में वैसे तो हजारों लोगों के नाम हैं, लेकिन आए दिन इस लिस्ट में कुछ न कुछ हैरतअंगेज रिकॉर्ड दर्ज हो ही जाता है. 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ' (Guinness World Record) इन इस बार एक ऐसे शख्स का वीडियो शेयर किया है जिसने बास्केटबॉल की मदद से कमाल के करतब दिखाए.
सोशल मीडिया (Social Media) पर जो वीडियो गिनीज बुक (Guinness Book) ने शेयर किया है. उसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स के पास चार बास्केटबॉल है. व्हाइट टीशर्ट (White T-shirt) में नजर आ रहा शख्स कमाल की ट्रिक के साथ अपने हाथ से बॉल को जमीन पर उछालना शुरू करता है. वीडियो जैसे-जैसे आगे बढ़ता है वैसे-वैसे लोगों के होश उड़ते चले जाते हैं. दरअसल एक साथ दो हाथ से चार बॉल के जरिए करतब दिखाना बेहद मुश्किल काम है. लेकिन वो इसे बड़ी आसानी से अंजाम देता है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
यहां देखिए वीडियो-
वीडियो में नजर आ रहे शख्स ने एक या दोबार नहीं बल्कि 300 से ज्यादा बार चारों बॉल को उछाला वो भी महज 30 सेकंड में. अब ऐसा करना कोई आसान काम तो नहीं है. इसलिए इन जनाब का नाम इस अनोखे रिकॉर्ड के लिए गिनीज बुक में भी दर्ज हो चुका है. जो भी इस वीडियो को देख रहा है वो यही कह रहा है कि सच में ये बेहद उम्दा हुनर है. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लोग इस शख्स की तारीफ करते नहीं थक रहे.
अब गिनीज बुक gwrarabia का शेयर किया गया ये वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर फिर से काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रहे शख्स का नाम Corey Rich है. Corey Richकी इस अनूठी ट्रिक को देख कई लोग हैरत में पड़ गए. एक यूजर ने ये वीडियो देखने के बाद लिखा कि मैं तो एक बॉल को भी सही नहीं संभाल सकता. मगर Corey Rich ने जिस तरीके से एक साथ चार बास्केटबॉल का अपने हाथ पर रखा वो वाकई कमाल है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं