विज्ञापन

नौकरी छोड़कर इंडिया घूमने आई यूरोपीय महिला, पहली बार ट्रेन के फर्स्ट AC कोच में सफर करके बोली- 'सब वसूल हो गया'

European Woman In India: 26 साल की डिजिटल कंटेंट क्रिएटर करिशा अपनी दोस्त के साथ पिछली साल भी भारत आई थीं. उनके यूट्यूबर चैनल से मिली डिटेल्स के मुताबिक, वे अब तक 30 से ज्यादा देश घूम चुकी हैं.

नौकरी छोड़कर इंडिया घूमने आई यूरोपीय महिला, पहली बार ट्रेन के फर्स्ट AC कोच में सफर करके बोली- 'सब वसूल हो गया'
लिथुआनिया की यूट्यूबर ने बताया कैसा रहा वंदे भारत ट्रेन का सफर.
Instagram@karisha.vlogs

Viral Video: लिथुआनिया की रहने वाली करिशा अपनी रूसी दोस्त क्रिस्टीना के साथ दूसरी बार भारत घूमने आई हैं. इस वक्त वे दोनों कश्मीर में हैं और वहां की खूबसूरत वादियों में बिताए पल अपने कैमरे में कैद कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने पहली बार भारतीय ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच में सफर का अपना एक्सपीरियंस सोशल मीडिया पर अलग-अलग वीडियो के जरिए शेयर किया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

'ट्रेन में सामान रखने में हालत बिगड़ी'

पहला वीडियो करिशा ने रेलवे प्लेटफॉर्म पर खड़े होकर बनाया है, जिसमें वो भीड़ को देखकर थोड़ी निराश होती नजर आ रही हैं. इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'ट्रेन में सामान रखने के लिए लोगों को इस तरह से देखकर लगा जैसे कोई हंगर गेम चल रहा हो. इसमें हमारी भी हालत खराब हो गई थी. लेकिन 10 घंटे वंदे भारत एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में सफर करने के बाद मैं यह कह सकती हूं कि हमारा पूरा पैसा वसूल हो गया.'

'वंदे भारत एक्सप्रेस ज्यादा सेफ लगी'

दूसरा वीडियो भी करिशा ने प्लेटफॉर्म पर ही बनाया है. इस वीडियो के जरिए वो वंदे भारत ट्रेन और नॉर्मल ट्रेन में अंतर बताती नजर आ रही हैं. करिशा कहती हैं, 'एसी कोच वाली ट्रेन के मुकाबले बिना एसी वाली ट्रेन का ट्रैवल टिकट शायद 3 यूरो सस्ता होगा. लेकिन अगर मुझे ऑप्शन मिलेगा तो मैं कभी भी बिना एसी वाली ट्रेन में सफर नहीं करना चाहूंगी. मुझे वंदे भारत ट्रेन ज्यादा सेफ लगी.'

टॉयलेट सीट देखकर जताई हैरानी

तीसरे वीडियो में करिशा दिखा रही हैं कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में बाथरूम कैसा होता है. उन्होंने कहा, 'बाथरूम एकदम साफ था, लेकिन फिर भी उसमें बदबू आ रही थी. वहां टॉयलेट सीट से बड़ा तो शीशे के नीचे लगा वाशबेसिन लग रहा था.'

नौकरी छोड़कर आईं, 1 महीने इंडिया के इन शहरों में रहेंगी

क्रिस्टीना की इंस्टाग्राम प्रोफाइल के मुताबिक, वे अपनी दोस्त के साथ 16 अकटूबर को इंडिया पहुंच गई थीं. यहां सबसे पहले उन्होंने दिल्ली पहुंचकर ऑटो और मेट्रो में सफर किया और आगरा घूमने के बाद जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हो गईं. करिशा की इंस्टाग्राम प्रोफाइल के मुताबिक, इनकी प्लानिंग करीब 1 महीने इंडिया में रुककर नई दिल्ली, आगरा, जयपुर, कश्मीर और शायद केरल देखने की है. इसके लिए वे अपनी नौकरी छोड़कर यहां आई हैं.

सोशल मीडिया पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

इंस्टाग्राम पर इन वीडियोज को देखकर लोग अलग-अलग रिएक्शन्स दे रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, 'इस ट्रेन में भी भीड़ होने लगी.'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'रेलवे के बारे में सबसे बुरी बात टिकट बुक करने में होने वाली परेशानी है.'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'भारत में हर कोई ट्रेन से सफर करता है, ताकि वे जितना चाहें उतना सामान साथ ले जा सकें.'

चौथे यूजर ने लिखा, 'भारतीय रेलवे में आपका स्वागत है.'

यह भी पढ़ें:- मूंछों के साथ पैदा हुआ बच्चा! इंटरनेट पर वायरल हुई तस्‍वीर; लोग बोले- 'ये दुनि‍या का पहला मामला'

यह भी पढ़ें:- बाजार गई मजदूर की पत्नी ने खरीदा 7 रुपये का लॉटरी टिकट, महिला के फैसले से करोड़पति बना परिवार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Travel, Travel Experience, Viral Video, Indian Railways, Vande Bharat Train
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com