गूगल मैप के सहारे लोग अक्सर मुश्किल से मुश्किल पता खोज ही लेते हैं. इसलिए अब ज्यादातर लोग गूगल मैप का इस्तेमाल करने लगे हैं. लेकिन कुछ एक बार ऐसी अजीब खबरें सुनने को मिलती है, जिन्हें सुन हर कोई दंग रह जाता है. क्या कभी आपने ये सोचा है कि गूगल मैप्स (Google Maps) ने माफिया गैंग के सदस्य को पुलिस तक पहुंचा दिया है. जी हां, हाल ही में एक ऐसा ही वाकया घटा है. दरअसल ये शख्स पिछले 20 साल से पुलिस (Police) की आंखों में धूल झोंक रहा था.
एक जानकारी के मुताबिक गामिनो नाम के इस अपराधी की तलाश पिछले कई सालों से की जा रही थी. बताया जा रहा है कि उसे पुलिस (Police) ने एक मर्डर (Murder) केस में पकड़ा था. जिसके बाद उसे रोम की एक जेल में शिफ्ट कर दिया गया था. मगर साल 2002 में ये अपराधी वहीं से फरार हो गया था और तब से पुलिस इसे खोजने में लगी थी. क्योंकि उसने अपनी पहचान भी बदल ली थी और एक नए देश में सामान्य ज़िंदगी जी रहा था. ऐसे में उसे खोजना काफी मुश्किल हो गया था.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
गियाचिनो गामिनो इटली (italy) के मोस्ट वॉन्टेड अपराधियों में से एक था. यहां तक कि साल 2014 में उसके खिलाफ यूरोपियन अरेस्ट वॉरंट जारी किया गया था. पुलिस ने ये तो पता लगा लिया था कि गामिनो स्पेन में छिपा हुआ है, मगर इसके बावजूद भी पुलिस उसे तलाश नहीं सकी. आखिर में गूगल मैप्स के एक स्क्रीनशॉट (Screenshot) में गामिनो सब्जी और फल खरीदता हआ नजर आया, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया.
गामिनो पकड़े जाने पर इतना हैरान था कि उसने पुलिस से सबसे पहले यही पूछा कि आखिर उन्होंने उसे कैसे ढूंढ निकाला? क्योंकि वो तो ट्रैकिंग के डर से ही बीते 10 सालों में अपने किसी भी रिश्तेदार से संपर्क में नहीं था. इतना ही नहीं गामिनो अपना नाम बदलकर नौकरी कर रहा था. वो यहां लोगों के लिए इटैलियन खाना बनाता था. पुलिस ने उसे स्पेन के रेस्टोरेंट की वेबसाइट पर शेफ के तौर पर भी देखा था. तब जाकर उसकी असल पहचान उजागर हुई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं