विज्ञापन
This Article is From Jan 09, 2022

छोटे बच्चे ने दिखाई कमाल की स्कीइंग स्किल, वीडियो देख हर कोई करने लगा तारीफ

अब्दुल्ला इब्न उमर (Abdullah Ibn Umar) ने अपने प्रशिक्षक और अन्य कोचिंग स्टाफ को उस वक्त हैरानी में डाल दिया जब उसने स्की उपकरण पहने और एक पेशेवर की तरह स्कीइंग करके दिखाई.

छोटे बच्चे ने दिखाई कमाल की स्कीइंग स्किल, वीडियो देख हर कोई करने लगा तारीफ
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को कई लोगों ने शेयर किया है.
नई दिल्ली:

दुनिया का हर बच्चा हुनरमंद होता है, मगर कुछ बच्चे छोटे होते हुए भी कुछ ऐसा कर दिखाते हैं, जिसे करने में अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बच्चे का स्कीइंग करते हुए वीडियो सामने आया है. महज ढाई साल की उम्र में अब्दुल्ला इब्न उमरी (Abdullah Ibn Umar) की स्कीइंग स्किल वाकई कमाल है. कश्मीर (Kashmir) के गुलमर्ग (Gulmarg) में स्कीइंग इंस्ट्रक्टर की मदद के बिना अब्दुल्लाह स्कीइंग करता हुआ नजर आ रहा है. 

अब इस बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. अब्दुल्ला इब्न उमर (Abdullah Ibn Umar) ने अपने प्रशिक्षक और अन्य कोचिंग स्टाफ को उस वक्त हैरानी में डाल दिया जब उसने स्की उपकरण पहने और एक पेशेवर की तरह स्कीइंग करके दिखाई. यह पहली बार था जब अब्दुल्ला गुलमर्ग में स्कीइंग कर रहा था. अब्दुल्ला ने न तो कोई प्रशिक्षण प्राप्त किया था और न ही उसे पहले कभी प्रशिक्षित किया गया था.

यहां देखिए वीडियो-

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि बच्चा बिना किसी डर के स्कीइंग का आनंद ले रहा है. फिर एक पॉइंट पर वह अपने हाथों को अपनी जैकेट में भी रखता है और गति बढ़ने पर भी स्की करना जारी रखता है. आपको बता दें कि सैकड़ों छात्र इस समय गुलमर्ग में स्कीइंग प्रशिक्षण शिविरों में भाग ले रहे हैं. कई स्कूलों ने छात्रों को प्रशिक्षित करने के लिए स्कीइंग कैंप भी शुरू किए हैं. जम्मू-कश्मीर सरकार ने भी बच्चों के लिए विंटर कैंप का आयोजन किया है.

ये भी पढ़ें: शख्स ने किया गजब जुगाड़, ड्रम से ही बना ली Washing Machine, लोग बोले- इसके सामने इंजीनियर भी फेल - https://ndtv.in/zara-hatke/washing-machine-made-by-jugaad-of-plastic-drum-internet-says-great-inventions-see-viral-video-2696621देखें Video

इस वीडियो में कई लोगों को अब्दुल्ला की हौसलाअफजाई करते हुए देखा जा सकता है. सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो शेयर किया गया वैसे ही लोगों  ने तेजी से अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करानी शुरू कर दी. एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद लिखा कि सच में बच्चे ने कमाल का करतब दिखाया. वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि मुझे वीडियो में दिख रहा बच्चा तो एकदम कमाल लग रहा है, उसकी स्कीइंग स्किल यकीनन बेहद उम्दा है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abdullah Ibn Umar, Little Boy Skiing Video, Viral Video, Trending News, Latest Trending Video, Viral News, Gulmarg
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com