सोशल मीडिया पर आए दिन जुगाड़ के नए-नए तरीके देखने को मिलते हैं. जुगाड़ एक ऐसा तरीका है जिससे हम और आप किसी भी काम को आसान और मुमकिन बना सकते हैं. सोशल मीडिया पर अब जो वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें आपको जुगाड़ का एक नया उदाहरण देखने को मिलेगा जो आपने पहले शायद ही देखा हो. इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक शख्स ने एक ड्रम से वॉशिंग मशीन (Washing Machine) बनाई है. सोशल मीडिया पर इस जुगाड़ (Jugaad) वाली वॉशिंग मशीन का वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग भी इस जुगाड़ को खूब पसंद कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि इस जुगाड़ के सामने तो इंजीनियर भी फेल है.
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कपड़ों को धोने के लिए एक शख्स ने जुगाड़ से प्लास्टिक ड्रम का वॉशिंग मशीन बना डाला. इस इनोवेशन को देखने के बाद आपके दिमाग में भी जरूर यही आएगा कि इस जुगाड़ के सामने इंजीनियर भी फेल हैं. जैसे कि वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस नीले रंग के ड्रम को पानी स्टोर करने के काम में लाया जाता है. लेकिन, शख्स ने जुगाड़ से इसे वॉशिंग मशीन बना दिया. शख्स ने ड्रम में पाइप और इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल करके ये देसी वॉशिंग मशीन बनाई है.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
देखें Video:
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को the.funny.us नाम के पेज से शेयर किया गया है. अबतक 54 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को देख चुके हैं. लोग वीडियो पर ढेरों कमेंट्स कर शख्स के दिमाग की तारीफ कर रहे हैं. तो वहीं, कुछ का कहना है कि ये जुगाड़ हमारे देश से बाहर नहीं जाना चाहिए. सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. जिसने भी इस वीडियो को देखा हैरान रह गए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं