विज्ञापन
This Article is From Jan 18, 2022

फुटबॉल मैच में क्रिस्टल पैलेस की टीम ने किया शानदार गोल, खिलाड़ियों की जुगलबंदी के मुरीद हुए फैंस

क्रिस्टल टीम के खिलाड़ियों ने अपने साथी Conor Gallagher को गजब ढंग से फुटबॉल पास की. जिस पर Conor Gallagher ने उतना ही कमाल का गोल दागा. यही वजह है कि क्रिस्टल पैलेस की तरह से किया गया ये गोल इंटरनेट की दुनिया में काफी वाहवाही लूट रहा है.

फुटबॉल मैच में क्रिस्टल पैलेस की टीम ने किया शानदार गोल, खिलाड़ियों की जुगलबंदी के मुरीद हुए फैंस
सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी पॉपुलर हो रहा है.
नई दिल्ली:

प्रीमियर लीग (Premier League) के एक मैच में क्रिस्टल पैलेस (Crystal Place) और  Brighton के बीच खेला गया मुकाबला भले ही बराबरी पर खत्म हुआ हों. लेकिन मैच (Match) में क्रिस्टल पैलेस के खिलाड़ियों (Player) ने आपसी तालमेल दिखाते हुए बड़ा ही शानदार गोल किया. अब सोशल मीडिया (Social Media) पर भी हर कोई इस गोल की खूब तारीफें कर रहा है. यही वजह है कि हर कोई इस गोल से जुड़ी वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करता नजर आ रहा है.

आमतौर पर किसी भी मैच में गोल करने वाले खिलाड़ी की ज्यादा तारीफ होती है. लेकिन इस मैच में जिस तरह से क्रिस्टल पैलेस (Crystal Place) के खिलाड़ियों की जुगलबंदी देखने को मिली, वो सच में कमाल रही. इसलिए क्रिस्टल पैलेस ने अपने शानदार मूव्स की बदौलत बेहतरीन गोल दागा. फुटबॉल (Football) गेम ही ऐसा है जहां खिलाड़ी अपने शानदार गोल की बदौलत खूब प्रशंसा बटोरते हैं. लेकिन ऐसा कम ही होता है कि जब किसी गोल के लिए पूरी टीम की हौसलाअफजाई की जाए.

 यहां देखिए वीडियो-

प्रीमियर लीग ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इस गोल का वीडियो शेयर किया है. जिसमें देख जा सकता है कि क्रिस्टल पैलेस के खिलाड़ियों ने किस तरह से इस शानदार गोल को दागा. क्रिस्टल टीम के खिलाड़ियों ने अपने साथी Conor Gallagher को गजब ढंग से फुटबॉल पास की. जिस पर Conor Gallagher ने उतना ही कमाल का गोल दागा. यही वजह है कि क्रिस्टल पैलेस की तरह से किया गया ये गोल इंटरनेट की दुनिया में काफी वाहवाही लूट रहा है.

ये भी पढ़ें: एमएस धोनी ने नीलामी में खरीदी विंटेज लैंड रोवर-3, जानें इस कार की खासियतें

आपको बता दें पिछले दिनों चेल्सी के डिफेंडर टियागो सिल्वा ने ऐसा कमाल का डिफेंस दिखाया था जिसे हर कोई देखता ही रह गया. सिल्वा ने मैच के 28वें मिनट में हैरतअंगेज डिफेंस कर यूवेंटस को पहले हॉफ में बराबरी करने से रोक दिया. इस शानदार डिफेंस की वजह से सिल्वा ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी. कई यूजर ने सिल्वा के डिफेंस को देखने के बाद लिखा था कि हम हमेशा सबसे बढ़िया गोल की बात करते हैं. मगर सिल्वा का ये डिफेंस यकीनन अद्भुत है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Premier League Match, Premier League Viral Video, Premier League Viral Goal, Premier League Best Goal, Crystal Place Team Goal Against Brighton, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com