टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) को बाइक्स और कारों का काफी शौक है. उनके इस शौक को हर कोई अच्छे से जानता है. धोनी के ज्यादातर फैंस को ये अच्छे से मालूम है कि उनके पास किन कार और बाइक्स का क्लेशन (Collection) है. लेकिन अब धोनी (Dhoni) ने अपने क्लेकशन में एक और शानदार कार को शामिल कर लिया है. बिग बॉय टॉयज द्वारा आयोजित एक नीलामी में भाग लेने के बाद, एमएस धोनी ने हाल ही में अपने गैरेज में एक विंटेज Land Rover 3 (लैंड रोवर 3) को शामिल किया है.
एक रिपोर्ट के मुताबिक इस कार को 19 दिसंबर को विंटेज और क्लासिक कारों की ऑनलाइन नीलामी में खरीदा गया था, इस नीलामी का आयोजन बिग बॉय टॉयज ने किया था. कंपनी के अनुसार, भारत से कई मशहूर और नामचीन हस्तियों ने नीलामी (Auction) में भाग लिया था. बिग बॉय टॉयज़ ने इस नीलामी में तकरीबन 19 विंटेज कार उतारी थीं. जिसमें रोल्स रॉयस, कैडिलैक, ब्यूक, शेवरलेट, लैंड रोवर, ऑस्टिन, मर्सिडीज-बेंज जैसी कई और अन्य शानदार कारें शामिल थीं. ये प्रसिद्ध विंटेज कारें पूरे देश से कलेक्ट की गई थीं.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
आपको बता दें कि इस कार (Car) के लिए नीलामी 1 रुपये से शुरू हुई और 25 लाख रुपये पर जाकर रुकी. नीलामी में ग्राहकों के एक नए समूह की भागीदारी देखी गई, जो यह नहीं जानते थे कि विंटेज कारों को असल में कहां से खरीदना है और अधिकांश पहली बार विंटेज कार खरीदार थे. इस निलामी में कुल स्टॉक के 50% की बिक्री हुई. 1970 के दशक के दौरान बनी इस कार में शुरुआत में 2.25-लीटर इंजन दिया गया था. जो कि 4-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन बॉक्स से लैस है.
ये भी पढ़ें: गुस्सैल हाथी ने पलट दी लोगों से भरी कार, वीडियो देख सहम गए लोग
हालांकि, धोनी के गैरेज में शामिल होने जा रहे इस मॉडल के सटीक स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी सामने नहीं आ सकी है. धोनी को कार और बाइक कितनी पसंद है इसका अंदाज इस बात से लगा लीजिए कि उनके पास मर्सिडीज-बेंज जीएलई, ऑडी क्यू7 और जीप ग्रैंड चेरोकी ट्रैकहॉक जैसी गाड़ियां कारें हैं. इसके अलावा धोनी के पास कॉन्फेडरेट हेलकैट एक्स 32, यामाहा आरडी 350, हार्ले-डेविडसन फैटबॉय, बीएसए गोल्डस्टार, कावासाकी निंजा ZX14R और कावासाकी निंजा H2 जैसी महंगी बाइक भी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं