विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2022

दीवार पर चंद मिनट में बना दी कमाल की पेंटिंग, लोगों ने कलाकार के हुनर को किया सलाम..देखें वीडियो

कुछ लोगों को टैलेंट (Talent) इतना कमाल होता है, जिसकी तारीफ हर कोई करता है. इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसे ही हुनरमंद शख्स का वीडियो खूब वायरल (Viral) हो रहा है.

दीवार पर चंद मिनट में बना दी कमाल की पेंटिंग, लोगों ने कलाकार के हुनर को किया सलाम..देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी पॉपुलर हो रहा है.
नई दिल्ली:

हमारी दुनिया एक से बढ़िया एक हुनरमंद इंसान से भरी हुई है. इसकी बानगी आए दिनों हमें अपने आसपास देखने को मिलती ही रहती है. मगर कुछ लोगों को टैलेंट (Talent) इतना कमाल होता है, जिसकी तारीफ हर कोई करता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही हुनरमंद शख्स का वीडियो खूब वायरल (Viral) हो रहा है. वीडियो में दिख रहे शख्स के टैलेंट को देख यकीनन आप भी उसके मुरीद हो जाएंगे. इसलिए अब ये वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है.

सोशल मीडिया पर जो वीडियो (Video) छाया हुआ है, उसमें एक शख्स ने रोड के किनारे चंद मिनटों में कमाल की पेंटिंग (Painting) बना दी. ये खूबसूरत पेटिंग देखकर हर कोई दंग रह गया. वीडियो में दिखाई दे रही पेंटिंग हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है. हालांकि जिस शख्स ने इसे बनाया है, वो देखने में बेहद ही साधारण लग रहा है. मगर उसका हुनर सच में कमाल है, उसने मैले कुचले कपड़े पहने रखे हैं, लेकिन उसकी कलाकारी ऐसी है कि हर कोई उसका कायल हो गया.

यहां देखिए वीडियो-

इस वीडियो को जैसे ही सोशल मीडिया (Social Media) पर शेयर किया गया वैसे ही लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करानी शुरू कर दी. एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद लिखा कि किसी ने सच ही कहा है कि हुनर किसी मौके का मोहताज नहीं होता है. वहीं एक अन्य शख्स ने लिखा कि सच में दुनिया में कलाकार (Artist) लोगों की कोई कमी नहीं है. इसके अलावा और भी लोगों ने वीडियो में दिख रहे कलाकार की जमकर प्रशंसा की.

ये भी पढ़ें: दादा की 50 साल पुरानी झोपड़ी को क्रेन से कराया शिफ्ट, अब हर जगह हो रही पोते की तारीफ

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- कभी भी किसी किताब को उसके कवर से न आंकें. इस वीडियो (Video) को अब तक 26 हजार से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इसके साथ ही कई लोग इस वीडियो को अपने-अपने सोशल मीडिया अकांउट से जमकर शेयर भी कर रहे हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Painting, Artist Video, Latest Trending Video, Facebook, Instagram, Social Media, Instagram Reels, Twitter Video, Viral Video, Viral News, Trending News, Trending Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com