विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2022

दादा की 50 साल पुरानी झोपड़ी को क्रेन से कराया शिफ्ट, अब हर जगह हो रही पोते की तारीफ

राजस्थान (Rajasthan) के बाड़मेर (Barmer) में सिणधरी उपखंड के करडाली नाडी गांव में पुरखाराम (Purkharam) नाम के एक शख्स रहते हैं. जिन्होंने अपनी 50 साल पुरानी एक झोपड़ी (Hut) को सेफ रखने के लिए ऐसा तरीका आजमाया, जिसने लोगों को दिल जीत लिया.

दादा की 50 साल पुरानी झोपड़ी को क्रेन से कराया शिफ्ट, अब हर जगह हो रही पोते की तारीफ
पुखाराम दादा की निशानी को लंबे वक्त संभालकर रखना चाहते थे. 
नई दिल्ली:

कई लोगों के लिए पुरानी चीजों की अहमियत कुछ अलग किस्म की होती है. खासकर तब जब वो चीज आपके किसी करीबी शख्स की यादों से जुड़ी हों. इसलिए इन यादों को सहजने के लिए लोग हरसंभव तरकीब आजमाते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही देशभर में काफी चर्चित हो रहा है दरअसल इस शख्स ने अपने दादा की निशानी के रूप में मौजूद 50 साल पुरानी झोपड़ी (50 Years Old Hut) को बचाने के लिए उसे हाइड्रा क्रेन (Hydra crane) से लिफ्ट कराकर दूसरी जगह शिफ्ट कराया. अब ये खबर लोगों की दिलचस्पी की वजह बन गई.

एक रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान (Rajasthan) के बाड़मेर (Barmer) में सिणधरी उपखंड के करडाली नाडी गांव में पुरखाराम (Purkharam) नाम के एक शख्स रहते हैं. जिन्होंने अपनी 50 साल पुरानी एक झोपड़ी (Hut) को सेफ रखने के लिए ऐसा तरीका आजमाया, जिसने लोगों को दिल जीत लिया. पुरखाराम ने झोपड़ी को हाइड्रा क्रेन की मदद से दूसरी जगह शिफ्ट कराया. असल में यह झोपड़ी उनके दादा ने तकरीबन 50 साल पहले बनवाई थी. यही वजह है कि पुखाराम दादा की इस निशानी को लंबे वक्त संभालकर रखना चाहते थे. 

ये भी पढ़ें: पड़ोसी के टॉयलेट की तेज आवाज से तंग था कपल, अब मिलेगा 8 लाख का हर्जाना

ऐसे में उन्होंने इस क्रेन (Crane) से दूसरी जगह शिफ्ट करा लिया. इस झोपड़ी (Hut) की नींव कमजोर हो रही थी. हालांकि अब ये झोपड़ी सही हालत में नहीं है, लेकिन पुरखाराम कहते हैं कि इस झोपड़ी की थोड़ी बहुत मरम्मत होने के बाद यह 30-40 साल और चलेगी. उन्होंने बताया कि इस झोपड़ी (Hut) को हाइड्रा क्रेन (Hydra Crane) से शिफ्ट कराने में उन्हें 6 हजार रुपये खर्च करने पड़े हैं, जबकि ऐसी नई झोपड़ी बनाने में महज 70-80 हजार रुपये का खर्च आता है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hut, 50 Years Old Hut, Hut Shifting, Hut Shift In Barmer, Hut Shift By Hydra Crane, Rajasthan, Viral Video, Viral News, Trending News, Barmer, Trending Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com