विज्ञापन
This Article is From Jun 16, 2024

पहले पेट पूजा, फिर काम दूजा: कटहल तोड़ने के लिए घर की छत पर चढ़ गया हाथी, निंजा टेक्निक देख दंग रह गए लोग

वीडियो में हाथी का कटहल के प्रति प्यार देखते ही बन रहा है. कटहल खाने के लिए हाथी ने जो निंजा टेक्निक लगाई है, उसे देखकर आप भी इनके दिमाग की तारीफ करते नहीं थकेंगे.

पहले पेट पूजा, फिर काम दूजा: कटहल तोड़ने के लिए घर की छत पर चढ़ गया हाथी, निंजा टेक्निक देख दंग रह गए लोग

हाथी को बेहद शांत और समझदार जानवर माना जाता है. इंटरनेट की दुनिया में अक्सर हाथी से जुड़े एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें से कुछ में इनका गुस्सा दिल दहला देता है, तो कुछ वीडियो में इनका शरारत भरा अंदाज दिल जीत लेता है. हाल ही में एक बार फिर एक ऐसा ही वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसमें एक हाथी का कटहल के प्रति प्यार देखते ही बन रहा है. कटहल खाने के लिए हाथी ने जो निंजा टेक्निक लगाई है, उसे देखकर आप भी इनके दिमाग की तारीफ करते नहीं थकेंगे.

पेड़ से कटहल तोड़ने की निंजा टेक्निक

वीडियो में देखा जा सकता है कि, शुरुआत में ही हाथी कैमरामैन को देख लेता है, बावजूद इसके वो अपनी धुन में चला जाता है. इसी बीच एक घर के पास ऊंचे पेड़ पर लगे कटहल पर हाथी की नजर पड़ती है, जिसे तोड़ने के लिए हाथी गजब का जुगाड़ लगाते नजर आता है. वीडियो में आगे आप देख सकते हैं कि, कैसे हाथी अपने दोनों पैरों को घर की छत पर टिकाता है और अगले ही पल सूंड से खुद कटहल तोड़ लेता है. हालांकि यह वीडियो कब और कहां का है इसकी पुष्टी, फिलहाल नहीं हुई है.

यहां देखें वीडियो

हाथी के दिमाग की तारीफ

इंस्टाग्राम पर हाथी के इस वीडियो को @wildtrails.in नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'हाथी और भालू को कटहल खूब पसंद है. अगर आप जंगल के आस पास के इलाकों में रहते हैं और घर के पास कटहल के पेड़ हैं, तो आप मान कर चलिए कि बिन बुलाए मेहमान तो आएंगे ही.' इस वीडियो को अब तक 13 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो देख चुके एक यूजर ने लिखा, फोटोग्राफर को भी फ्री में कटहल मिल गया. दूसरे यूजर ने लिखा, यह तो सीमेंट का विज्ञापन है.

ये Video भी देखें:

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Elephant Jackfruit Love, Hathi Ka Kathal Todne Ka Video, Elephant Shocking Video, Elephant Climbs On The House To Pick Jackfruit, Elephant Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com