विज्ञापन

जिम कॉर्बेट में टस्कर हाथी का तांडव, बाइक सवार को दौड़ाया; रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO

विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क से सटे इलाकों में इन दिनों हाथियों का आतंक चरम पर है. ताजा घटना कॉर्बेट के ढेला रोड की है, जहां एक विशालकाय और गुस्सैल टस्कर हाथी ने बीच सड़क पर जमकर उत्पात मचाया. रोहित गोस्वामी की रिपोर्ट

जिम कॉर्बेट में टस्कर हाथी का तांडव, बाइक सवार को दौड़ाया; रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO
  • जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला रोड क्षेत्र में एक गुस्सैल टस्कर हाथी ने सड़क पर उत्पात मचाया है
  • हाथी ने अचानक जंगल से बाहर निकलकर मुख्य सड़क पर आकर वाहनों और राहगीरों में अफरातफरी मचा दी है
  • वायरल वीडियो में देखा गया कि हाथी ने एक बाइक सवार का काफी दूर तक पीछा किया और खतरा पैदा किया है
रामनगर:

विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क से सटे इलाकों में इन दिनों हाथियों का आतंक चरम पर है. ताजा घटना कॉर्बेट के ढेला रोड की है, जहां एक विशालकाय और गुस्सैल टस्कर हाथी ने बीच सड़क पर जमकर उत्पात मचाया. इस दौरान हाथी ने एक बाइक सवार का पीछा किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जानकारी के अनुसार, यह घटना ढेला रोड की है जो जंगल से सटी हुई है.अचानक जंगल से निकलकर एक भारी-भरकम टस्कर हाथी मुख्य सड़क पर आ धमका. हाथी को देखते ही सड़क के दोनों ओर वाहनों के पहिए थम गए और राहगीरों में भगदड़ मच गई. 

बाइक सवार की बाल-बाल बची जान

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथी बेहद गुस्से में है. इसी बीच एक बाइक सवार हाथी की चपेट में आते-आते बचा. टस्कर हाथी ने काफी दूर तक बाइक सवार को दौड़ाया. गनीमत रही कि बाइक सवार ने सूझबूझ दिखाई और तेजी से रफ्तार बढ़ाकर अपनी जान बचाई, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था.

वायरल वीडियो में दिखा खौफनाक मंजर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने लोगों को हैरत में डाल दिया है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे गुस्सैल हाथी वाहनों के पीछे दौड़ रहा है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Corbett Elephant Attack, Ramnagar Elephant Chase, Dhela Road Tusker Viral Video, Jim Corbett National Park News, Angry Elephant Chases Biker
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com