विज्ञापन

सीसॉ पर बंदर के करतब ने उड़ाए होश, लोग बोले- ये तो प्रोफेशनल एथलीट है! देखें वीडियो

एक फुर्तीले बंदर ने सीसॉ पर शानदार बैलेंस स्टंट दिखाकर लोगों को हैरान कर दिया. वीडियो में वह बार-बार कूदता हुआ नजर आ रहा है. इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं.

सीसॉ पर बंदर के करतब ने उड़ाए होश, लोग बोले- ये तो प्रोफेशनल एथलीट है! देखें वीडियो
बंदर का करतब
Social Media

बंदरों को अक्सर उनकी फुर्ती, चपलता और बेहतरीन एथलेटिक स्किल्स के लिए जाना जाता है. लेकिन कई बार वे ऐसे करतब दिखा देते हैं, जो इंसानों को हैरान कर देते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्हा लेकिन बेहद फुर्तीला बंदर अपने सीसॉ बैलेंस स्टंट से लोगों का दिल जीत रहा है. यह वीडियो किसी चिड़ियाघर की बताई जा रही है, जहां एक बंदर ने अचानक सीसॉ पर चढ़कर ऐसा प्रदर्शन शुरू किया कि दर्शक देखते रह गए. 

बार-बार दोहराया स्टंट

वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदर पहले तेजी से सीसॉ के एक सिरे पर कूदता है और फिर तुरंत उछलकर दूसरे सिरे पर पहुंच जाता है. उसकी हर मूवमेंट इतनी तेज और बैलेंस्ड थी कि ऐसा लग रहा था मानो वह किसी प्रोफेशनल जिमनास्टिक ट्रेनिंग से होकर आया हो. सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि बंदर ने यह करतब सिर्फ एक बार नहीं किया. वह लगातार सीसॉ पर कूदता रहा, ऊपर-नीचे बैलेंस बनाते हुए कई बार यह ट्रिक दोहराता रहा. कुछ देर बाद वह अचानक शांत हुआ और आराम से नीचे कूदकर जमीन पर ऐसे उतरा जैसे कुछ हुआ ही न हो. यह पूरा दृश्य इतना सहज और सटीक था कि लोग दंग रह गए.

सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ 

जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, लोगों ने मजेदार कमेंट्स की बौछार कर दी. एक यूजर ने लिखा, “लगता है इस बंदर ने सीसॉ पर सालों प्रैक्टिस की है.” वहीं दूसरे ने कहा, “ये तो जिमनास्टिक टीम में सेलेक्ट हो सकता है.” जबकि तीसरे ने लिखा, "कभी पता ही नहीं था कि सीसॉ का इस्तेमाल केवल एक व्यक्ति भी कर सकता है. वहीं कुछ का कहना था कि अगर वे ऐसा स्टंट करने की कोशिश करते, तो वे पीठ के बल जमीन पर गिर जाते. यह वीडियो न सिर्फ मनोरंजन का सोर्स बना, बल्कि इसने एक बार फिर साबित कर दिया कि जानवरों की दुनिया में भी अद्भुत टैलेंट और नेचुरल एथलेटिक्स छिपे होते हैं.

यह भी पढ़ें:- दोनों आंखों के सफेद पार्ट पर करवा लिया टैटू, अब इस महिला के निकलते हैं 'काले आंसू'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monkey Seesaw Video, Viral Monkey Seesaw Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com