विज्ञापन

भारतीय दिग्गज ने चौंकाया, गांगुली की तरह वह भी उतारना चाहता था लॉर्ड्स की बालकनी में कमीज, पर द्रविड़ ने उतारने नहीं दी

नेटवेस्ट ट्रॉफी 2002 के फाइनल मुकाबले में मिली जीत के बाद गांगुली ने लॉर्ड्स की बालकनी में कमीज निकालकर जश्न मनाई थी. कुछ ऐसी ही चाहत हरभजन की भी थी. मगर द्रविड़ ने उस दौरान उन्हें ऐसा करने से रोक दिया था.

भारतीय दिग्गज ने चौंकाया, गांगुली की तरह वह भी उतारना चाहता था लॉर्ड्स की बालकनी में कमीज, पर द्रविड़ ने उतारने नहीं दी
नेटवेस्ट ट्रॉफी 2002 के फाइनल को लेकर हरभजन का बड़ा बयान

साल 2002 में खेली गई नेटवेस्ट ट्रॉफी तो याद ही होगा. फाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेला गया था. जहां भारतीय टीम विपक्षी टीम की तरफ से मिले 326 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए दो विकेट से जीत हासिल करने में कामयाब हुई थी. फाइनल मुकाबले में मिली जीत के बाद उस दौरान के कप्तान सौरव गांगुली ने लॉर्ड्स की बालकनी में अपनी कमीज निकालकर जश्न मनाया था. जिसकी तस्वीरें आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. नेटवेस्ट ट्रॉफी सीरीज के बीते करीब 24 साल हो गए हैं. मगर क्रिकेट प्रेमियों के जेहन में अब भी वह पल बना हुआ है. उन्हीं यादगार पलो में से एक दिलचस्प किस्सा उस दौरान के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने लोगों के साथ साझा किया है. उन्होंने बताया है कि उस दौरान वह भी कमीज उतारकर जश्न मनाना चाहते थे. मगर राहुल द्रविड़ के मना करने पर उन्होंने कमीज नहीं उतारी.

'चीकी सिंगल्स' के हालिया एक एपिसोड में हरभजन सिंह ने कहा था, 'उन्होंने (राहुल द्रविड़) मुझे रोक दिया था. राहुल द्रविड़ ने मुझे अपनी कमीज उतारने नहीं दी थी. अगर मैंने भी वहां उतार दी होती तो गांगुली की तरह मेरी फोटो भी वायरल हो जाती. कमीज उतारने की बारी मेरी थी. मैं भी वही करने वाला था जो हमारे कप्तान ने किया. शुक्र है कि राहुल द्रविड़ वहां थे. अगर युवराज मेरे बगल में होते तो वो मेरी कमीज खुद उतार देते. मैं द्रविड़ का इसके लिए बहुत आभारी हूं.'

फाइनल मुकाबले में मिली थी भारत को रोमांचक जीत 

नेटवेस्ट ट्रॉफी 2002 का फाइनल मुकाबला 13 जुलाई को भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेला गया था. जहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 50 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 325 रन बनाने में कामयाब हुई थी. तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कैप्टन नासिर हुसैन सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 128 गेंदों में 115 रनों की शतकीय पारी खेली. उनके अलावा मार्कस ट्रेस्कोथिक ने पारी का आगाज करते हुए 100 गेंदों में 109 रनों का योगदान दिया. एंड्रयू फ्लिंटॉफ 32 गेंद में 40 रन बनाने में कामयाब रहे. 

विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 326 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 49.3 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया. सांतवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद कैफ ने 75 गेंदों में नाबाद 87 रनों की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा युवराज सिंह ने 63 गेंद में 69, कैप्टन सौरव गांगुली ने 43 गेंद में 60 और वीरेंद्र सहवाग ने 49 गेंदों में 45 रनों का योगदान दिया.

यह भी पढ़ें- 274 विकेट चटकाने वाले केकेआर के स्टार ने क्रिकेट को कहा अलविदा, जानें कैसा रहा पूरा करियर


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Rahul Dravid, Sourav Ganguly, Harbhajan Singh, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com