वृंदावन में बंदरों की शरारत से जुड़े वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. इस बार भी एक ऐसा ही मजेदार वीडियो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है. वीडियो में बंदर पहले एक शख्स का मोबाइल लेकर दुकान की छत पर जा बैठता है. काफी देर तक शख्स अपना मोबाइल वापस लेने की कोशिश करता है, लेकिन बंदर टस से मस नहीं होता. आखिर में जैसे ही उसे फ्रूटी दी जाती है, वह तुरंत मोबाइल छोड़कर फ्रूटी पकड़ लेता है. यह पूरा नजारा वहां मौजूद एक शख्स ने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
जानकारी के अनुसार, यह वीडियो @Naino_Waliii नाम के 'एक्स' अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ लिखा गया, "एक हाथ से दो, दूसरे हाथ से लो. महंगाई के दौर में अब लाड़लों को एक नहीं, दो फ्रूटी चाहिए. वृंदावन के लाड़लों की जय."
एक हाथ से दे , दूसरे हाथ से ले
— Naina Bansal (@Naino_Waliii) June 28, 2026
महंगाई के कारण लॉकल टैक्स बढ़ गया है,
अब इन्हे एक नहीं दो-दो फ्रूटी चाहिए
वृन्दावन के लाड़लो की जय हो 😂🙏 pic.twitter.com/2C4Uvk6zKn
लोगों ने सुनाए अपने अनुभव
वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने अपने साथ हुई ऐसी ही घटनाएं शेयर कीं. एक यूजर ने लिखा कि वृंदावन में बंदर उसके हाथ से भी फोन छीनने वाला था, लेकिन वह किसी तरह बच गया. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये तो मेरे साथ भी हो चुका है. चश्मा लेके ऊपर बैठ गया था और एक आदमी आया उसने कहा कि 250 लगेंगे मैं अभी उतार दूंगा. 5k का चश्मा था तो मैने हां कह दिया. फिर उसने दो फ्रूटी खरीदी उसने हाथ में पकड़ा और मेरा चश्मा नाले मैं फेंक दिया. वृंदावन बहुत अच्छी जगह है दर्शन के लिए.'
वीडियो पर लोग कर रहे मजेदार कमेंट्स
वीडियो पर कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि लगता है बंदरों ने भी महंगाई के हिसाब से अपना रेट बढ़ा दिया है. वहीं कई यूजर्स ने इसे वृंदावन के लाड़लों की अनोखी लीला बताते हुए 'राधे-राधे' लिखकर अपनी राय दी.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: स्पेन में आज भी वायरल हो रहा भारत का गिल्ली-डंडा, सोशल मीडिया लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
यह भी पढ़ें: छोटे बच्चे की नेकदिली जीत ले गई दिल, ऑटो ड्राइवर ने नहीं लिया एक भी रुपया, वीडियो वायरल
यह भी पढ़ें: ऑफिस का AC खराब हो गया, Gen Z कर्मचारी चले गए कैफे, HR को बोला- AC ठीक होने के बाद वापस आएंगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं