विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2020

सिर पर बाइक लेकर बस के ऊपर चढ़ गया शख्स, लोग बोले- 'आज का बाहुबली...' - देखें Viral Video

सोशल मीडिया (Social Media) पर एक अजीबोगरीब वीडियो काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसको देखकर आप हैरान रह जाएंगे. एक शख्स बाइक को सिर पर रखकर बस पर चढ़ गया. ट्विटर पर जब ये वीडियो सामने आया तो लोग हैरान रह गए. 

सिर पर बाइक लेकर बस के ऊपर चढ़ गया शख्स, लोग बोले- 'आज का बाहुबली...' - देखें Viral Video
सिर पर बाइक लेकर बस के ऊपर चढ़ गया शख्स, वायरल हुआ यह खतरनाक Video

सोशल मीडिया (Social Media) पर एक अजीबोगरीब वीडियो काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसको देखकर आप हैरान रह जाएंगे. एक शख्स बाइक को सिर पर रखकर बस पर चढ़ गया. उसका ये स्टंट काफी खतरनाक था, क्योंकि उसने उस वक्त हार्नेस का भी उपयोग नहीं किया और सिर पर बाइक लेकर झपटप चढ़ गया. ट्विटर पर जब ये वीडियो सामने आया तो लोग हैरान रह गए. 

वीडियो में देखा जा सकता है कि चार लोग बाइक को उठाते हैं और एक शख्स उसको अपने सिर पर रख लेता है. उसको बाइक को बस के ऊपर चढ़ाना था. सामने स्लीपर बस पर चीढ़ियां लगाई जाती हैं और वो फट-फट ऊपर चढ़ जाता है, फिर ऊपर खड़े शख्स बाइक को उतार लेते हैं. इस स्टंट को आप अपने घर पर न करें. क्योंकि इससे आप गंभीर चोट लग सकती है.

ks_jishnu नाम के ट्विटर यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है और शॉकिंग वाला इमोजी शेयर किया है.

देखें Viral Video:

उन्होंने इस वीडियो को 27 जून को शेयर किया था, जिसके अब तक 9 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. लोग इस शख्स को मोडर्न जमाने का बाहुबली कह रहे हैं. लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आया और उन्होंने ऐसे रिएक्शन्स दिए हैं...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Bike On Head, Social Media, Man Climbs Ladder With A Bike
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com