विज्ञापन

VIDEO: रिजाइन देने से पहले चेक करें ये Test, पता चल जाएगी ऑफिस में आपकी असली वैल्यू

कंपनी में आपकी वैल्यू कितनी है. इसे लेकर एम्पलाई हमेशा कंफ्यूज रहते हैं. अब इस समस्या का भी समाधान निकालते हुए एक कंपनी के फाउंडर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो प्राइवेट कंपनी में अपनी वैल्यू पता करने का एक अनोखा फॉर्मूला बता रहे हैं.

VIDEO: रिजाइन देने से पहले चेक करें ये Test, पता चल जाएगी ऑफिस में आपकी असली वैल्यू
कंपनी में आपकी कितनी वैल्यू है? वायरल वीडियो में फाउंडर ने बताया अनोखा फॉर्मूला, ऐसे करें टेस्ट
Photo-istock

Company Value Test: क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी कंपनी आपके बारे में क्या सोचती है. प्राइवेट जॉब करने वाले हर दूसरे इंसान के मन में ये सवाल जरूर उठता है कि, आखिर उसकी कंपनी में उसकी वैल्यू क्या है? अगर कल को वो इस्तीफा दे भी दे, तो क्या कंपनी उसे रोकने के लिए मिन्नतें करेगी? या बॉस पर इस बात का क्या असर पड़ेगा? एम्पलाई हमेशा इन बातों को लेकर कंफ्यूज रहते हैं. सोशल मीडिया पर अब इसी प्रॉब्लम का सॉल्यूशन धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में अध्यन बुक्स (Adhyan Books) के फाउंडर नितिन सोनी ने एक अनोखा फॉर्मूला बताया है, उनके मुताबिक बताए इस फॉर्मूले के जरिए ये पता लगाया जा सकता है कि, कंपनी में आपकी वैल्यू क्या है.

ये भी पढ़ें:-महंगी लाइफ़स्टाइल का सच: शोशेबाजी के चक्कर में कहीं पड़ न जाए लेने के देने, EMI के जाल पर क्यों भड़की बहस

क्या आप वाकई रिप्लेसेबल हैं? (employee value in company)

वायरल हो रहे इस फॉर्मूले ने सोशल मीडिया पर लोगों के बीच बहस छेड़ दी है. शायद यही वजह है कि, यह वीडियो खूब देखा और शेयर किया जा रहा है. वीडियो में दावा किया गया है कि, अगर आपको अपनी अहमियत जाननी है, तो बस एक बार इस्तीफा देने की बात करके देखिए. अगर आपका मैनेजर आपको रोकने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दे और हर मुमकिन कोशिश करें, तो समझ जाइए आप अपनी कंपनी के लिए बेशकीमती हैं.

मैनेजर का रिएक्शन रखता है मायने (The Reality Test, Manager's Reaction)

नितिन सोनी की मानें तो असल खेल तब शुरू होता है, जब आप अपना रेजिग्नेशन लेटर सामने रखते हैं. सीधा तरीका है आप, मैनेजर को बोलकर देखिए 'मैं रिजाइन दे रहा हूं'. अगर ये सुनते ही मैनेजर हर संभव कोशिश करें और आपकी हर बात मानने को तैयार हो जाए, तो समझ लीजिएगा कंपनी में आपकी बहुत वैल्यू है, वहीं अगर इसके उलट बॉस तुरंत आपका इस्तीफा स्वीकार कर ले या 'बाय-बाय' कह दे, तो समझ जाइए कि आपकी वहां कोई खास वैल्यू नहीं है. ये देखकर यकीनन आपको बुरा लग सकता है, लेकिन यही कॉर्पोरेट जगत की असली सच्चाई है, जिसे आप नजरअंदाज नहीं कर सकते.

ये भी पढ़ें:-VIDEO: 11 लाख की नौकरी वाली महिला ढूंढ रही है...1 करोड़ कमाने वाला दूल्हा, मैचमेकर ने दिखाया बाहर का रास्ता

इंटरनेट पर छिड़ गई बहस...'रिप्लेसमेंट सबका है' (Corporate Culture Debate)

ये कड़वा सच तो हर एम्पलाई समझता है कि, कंपनी के लिए हर कोई एक रिसोर्स है और हर रिसोर्स के लिए आसानी से रिप्लेसमेंट मिल जाता है. इंटरनेट पर यह वीडियो आग की तरह फैल रहा है, जिस पर यूजर्स का अपनी-अपनी राय देते हुए, अपने दिल का हाल बयां कर रहे हैं. जहां कुछ लोग इस पूरी तरह सच मान रहे हैं. वहीं कुछ लोग इसे कंपनी की बेरहमी बता रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि बात तो कड़वी है, पर 100% सच है. एक यूजर ने लिखा, 'प्रोफेशनल लाइफ में खुद को इतना काबिल बनाओ कि कंपनी आपको खुद न छोड़ना चाहे.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ऑफिस की राजनीति से ज्यादा अपने परिवार के पेट पालने पर ध्यान देना चाहिए.'

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Private Job, Company, Resignation, Corporate Reality, Employee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com