विज्ञापन

महंगी लाइफ़स्टाइल का सच: शोशेबाजी के चक्कर में कहीं पड़ न जाए लेने के देने, EMI के जाल पर क्यों भड़की बहस?

इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ईएमआई के जाल से कैसे दूर रहें इस बात की सलाह दे रहा है. वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन देते हुए अपना एक्सपीरियंस बयां कर रहे हैं.

महंगी लाइफ़स्टाइल का सच: शोशेबाजी के चक्कर में कहीं पड़ न जाए लेने के देने, EMI के जाल पर क्यों भड़की बहस?
महंगी गाड़ियों और लग्जरी लाइफ के चक्कर में कहीं अपनी जवानी और चैन न गंवा बैठें, वायरल वीडियो ने दी चेतावनी

Personal Finance Tips: भागदौड़ भरी इस जिन्दगी में आज हर दूसरा इंसान महंगी कार से लेकर लेटेस्ट आईफोन हाथ चाहता है. कई बार इन्हीं चाहतों को पूरा करने के चक्कर में जाने-अनजाने लोग बिना सोचे समझे आसान किस्तों यानि ईएमआई का सहारा ले लेते हैं, लेकिन क्या कभी इन ईएमआई को लेने से पहले आपने ये सोचा है कि, आखिर फ्यूचर में यही किस्तें आपके लिए सिरदर्दी भी बन सकती है. इन्हीं जरूरी बातों पर ध्यान खींचते हुए एक शख्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह आजकल की यूथ को अलर्ट कर रहा है कि, दूसरों का ध्यान खींचने या शोशेबाजी के चक्कर में अपने सिर पर कर्ज का बोझ न बढ़ाएं, क्योंकि कई बार दिखावा आप पर ही भारी पड़ सकता है और कर्ज के बोझ तले आपको दबा सकता है.

ये भी पढ़ें:-भयंकर ऑफर: एक अजगर लाइए और फ्री में पिज्जा खाइए, जानिए क्या है पूरा मामला

दिखावे की महंगी कार और किस्त का बोझ (Buying a car on EMI vs Reality)

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह वीडियो अमित नाम के शख्स ने शेयर किया है. वीडियो में अमित तर्क दे रहे हैं कि, ज्यादातर लोग कोई भी कीमती चीज जरूरत के लिए नहीं बल्कि सोसाइटी में अपनी वैल्यू बढ़ाने के लिए ले लेते हैं. लोगों को लगता है कि, इससे हमारा परिवार बहुत खुश होगा, माता-पिता प्राउड फील करेंगे, लेकिन यकीन मानिए ये खुशी सिर्फ कुछ ही दिनों के लिए होती है. जैसे-जैसे किस्तों की तारीख नजदीक आने लगती है, एक अलग तरीके का तनाव महसूस होने लगता है. अमित का मानना है कि, EMI के चक्कर में लोग अपनी मेहनत की कमाई सेव करने के बयाए ब्याज भरने में गंवा देते हैं. इससे आपकी लाइफ में तो तनाव बढ़ता ही है, बल्कि कभी नौकरी में भी रिस्क नहीं ले पाते, क्योंकि हर वक्त लोन का टेंशन लगा रहता है. 

ईएमआई लेना गलत है? (EMI advice)

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों में बहस छिड़ गई. इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन देते हुए अपनी हालत बयां कर रहे हैं. कुछ लोग जहां अमित की बातों को कड़वा सच मान रहे हैं. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि, 'अपनी चादर के हिसाब से पैर पसारने चाहिए.'

ये भी पढ़ें:-11 लाख की नौकरी वाली महिला ढूंढ रही है...1 करोड़ कमाने वाला दूल्हा, मैचमेकर ने दिखाया बाहर का रास्ता

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
EMI Trap Gen Z, Personal Finance, Personal Finance Tips, EMI Advice, Financial Advice
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com