Woman Wants 1 Crore Groom: जीवनसाथी का चुनाव हर इंसान की जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला होता है और जब तमाम कोशिशों के बाद भी मनचाहा रिश्ता न मिले, तो लोग मैचमेकर का सहारा ले ही लेते हैं. शादी के लिए अच्छे पार्टनर की तलाश में लोग आजकल कई तरह की डिमांड्स रखते हैं, जैसे- कोई स्वभाव देखता है, तो कोई करियर, कोई प्यार, शिक्षा और आर्थिक स्थिति देखता है, लेकिन अगर डिमांड ही सालाना 1 करोड़ रुपये कमाने वाले दूल्हे की हो, तो क्या ऐसा रिश्ता मिल पाना मुमकिन है? हाल ही में एक मैचमेकर ने ऐसा एक्सपीरियंस शेयर किया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है.
ये भी पढ़ें:-'थोड़ी तो सेल्फ रिस्पेक्ट रखो...' महिला के पैर पकड़कर गिड़गिड़ाया युवक, रेलवे प्लेटफॉर्म पर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा
अजब है उम्मीद और गजब है डिमांड (Strange Demands and High Expectations)
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा मैचमेकर का अनुभव वायरल हो रहा है, जिसने यूजर्स के बीच एक नई बहस छेड़ दी है. हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर भारतीय मैचमेकर ओएंद्रिला कपूर ने बताया कि, ऐसी क्या वजह थी जो उन्हें एक महिला का प्रोफाइल अपनी मैचमेकिंग सर्विस से हटाना पड़ गया. उन्होंने बताया कि, 28 साल की एक महिला का प्रोफाइल उनके पास आया था. जो लड़की खुद करीब 11 लाख रुपये (11 LPA) सालाना कमाती थी, उसकी चाहत थी कि उसका जीवनसाथी 1 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए. शुरुआत में परिवार की डिमांड थी कि, लड़का अच्छे परिवार से हो, पढ़ा-लिखा हो, अच्छी नौकरी करने वाला हो और स्वभाव में अच्छा हो, लेकिन जैसे-जैसे रिश्तें आने शुरू हुए, एक्सपेक्टेशन भी बढ़ती चली गई. महिला की प्रोफाइल के हिसाब से टीम जैसे-जैसे रिश्ते भेजती गई, परिवार ने सारे प्रस्ताव रिजेक्ट कर दिए.
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस (The Reality Check in Relationships)
टीम ने जब इसके पीछे का कारण पूछा, तो जवाब मिला कि परिवार सिर्फ बंगाली ब्राह्मण दूल्हा चाहता है. वहीं महिला चाहती थी कि, लड़का हाई सैलरी वाला होना चाहिए. दावा किया गया है कि मैचमेकर टीम ने उन सभी प्रोफाइल से बात की जो लड़की को पसंद आई थीं, लेकिन किसी ने भी दिलचस्पी नहीं दिखाई. आखिर में थक-हारकर मैचमेकर ओएंद्रिला कपूर ने महिला का प्रोफाइल अपनी लिस्ट में से हटा दिया. ओएंद्रिला कपूर ने कहा कि, ऊंची कमाई वाले लोग सिर्फ पैसे नहीं देखते, बल्कि व्यवहार और सोच का मेल भी जरूरी है. बेवजह की शर्तें अक्सर अच्छे रिश्तों को भी दूर कर देती हैं. इंस्टग्राम पर वायरल इस पोस्ट पर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने कहा, 'रिश्तों में उम्मीदें रखना गलत नहीं, लेकिन वे यथार्थवादी भी होनी चाहिए.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'हर व्यक्ति को अपनी पसंद का जीवनसाथी चुनने का पूरा अधिकार है.'
ये भी पढ़ें:-'मां ने मेरी शादी तय कर दी...' युवती के सिर मुंडवाने का VIDEO देख सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं