SBI Funds Management IPO GMP : IPO में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए एक बेहद बड़ा और महत्वपूर्ण मौका है. दरअसल, देश की प्रमुख एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में से एक SBI Funds Management Limited का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हो चुका है. यह पूरी तरह से एक ऑफर फॉर सेल (OFS) इश्यू है. यानी इसके जरिए कंपनी बाजार से बड़ी मात्रा पूंजी जुटाने की तैयारी में है.
इस IPO का साइज ₹9,812.91 करोड़ है, जिसे हासिल करने के लिए प्रमोटर्स 17.10 करोड़ शेयरों की बिक्री कर रहे हैं. अगर आप भी इस मेगा आईपीओ में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो दांव लगाने से पहले इसके ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP), महत्वपूर्ण तारीखों और प्राइस बैंड से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी नीचे विस्तार से समझें.
- आईपीओ की तारीख (IPO Dates): यह आईपीओ 14 जुलाई 2026 को खुल चुका है और निवेश करने की आखिरी तारीख 16 जुलाई 2026 है.
- अलॉटमेंट और लिस्टिंग (Allotment & Listing): शेयरों का अलॉटमेंट 17 जुलाई 2026 को फाइनल होने की उम्मीद है. वहीं, शेयर बाजार (BSE और NSE) पर इसकी लिस्टिंग 21 जुलाई 2026 को हो सकती है.
- कर्मचारियों के लिए खास छूट: कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए 32,57,347 शेयर रिजर्व रखे हैं, जिन्हें तय इश्यू प्राइस पर ₹54 प्रति शेयर की विशेष छूट (Discount) दी जा रही है.
प्राइस बैंड, लॉट साइज और न्यूनतम निवेश (Investment Rules)
रिटेल और एचनाई (NII) निवेशकों के लिए कंपनी की ओर से निवेश की सीमाएं तय की गई है. निवेशकों की कैटेगरी के हिसाब से इस आईपीओ के सब्सक्रिप्शन के संबंध में जरूरी रकम की जानकारी नीचे पढ़ सकते हैं.
- प्राइस बैंड (Price Band): कंपनी ने इस आईपीओ के लिए ₹545 से ₹574 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है.
- लॉट साइज (Lot Size): रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम लॉट साइज 26 शेयर का है.
- रिटेल निवेशकों के लिए खर्च: अपर प्राइस बैंड (₹574) के हिसाब से 1 लॉट के लिए कम से कम ₹14,924 का निवेश करना होगा.
- NII कैटेगरीज: छोटे HNI (sNII) के लिए कम से कम 14 लॉट (364 शेयर) यानी ₹2,08,936 की जरूरत होगी. वहीं बड़े HNI (bNII) के लिए न्यूनतम 68 लॉट (1,768 शेयर) के लिए ₹10,14,832 का निवेश अनिवार्य है.
ग्रे मार्केट में क्या चल रहा है?
आईपीओ की लिस्टिंग पर मिलने वाले मुनाफे को समझने के लिए निवेशक ग्रे मार्केट पर करीब से नजर रखते हैं.ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि आईपीओ का ताजा GMP अपडेट क्या है. SBI Funds Management का लेटेस्ट ग्रे मार्केट प्रीमियम की बात करें तो इसका GMP ₹100 चल रहा है. ऐसे में अपर प्राइस बैंड ₹574 और वर्तमान GMP ₹100 को मिलाकर इस शेयर की संभावित लिस्टिंग ₹674 प्रति शेयर पर हो सकती है. इस लिहाज से निवेशकों को प्रति शेयर लगभग 17.42% का लिस्टिंग गेन मिलने की संभावना है.
यह भी पढ़ें- iSERA Lifesciences के स्टॉक ने एक साल में एक लाख के बना दिए 83 लाख, शेयर ने इन 4 वजहों से पकड़ी रफ्तार
नोट- ये एक सामान्य जानकारी है. शेयर में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंसियल एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
यह भी पढ़ें- JTL डिफेंस के शेयर ने एक साल में दिया 9,000% का रिटर्न, जानें- इस तेजी की असल कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं