Personal Cooler In Train: भारतीय रेल में सफर अपने आप में एक अलग ही तजुर्बा होता है. खासकर गर्मियों में जब उमस और पसीना यात्रियों को बेहाल कर देता है. इसी बीच एक Viral train video सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें एक युवक ने Indian Railways के साधारण कोच में अपना personal cooler लगाकर सफर को ठंडा बना लिया.
ये भी पढ़ें:-भारत घूमने आई सोलो विदेशी ट्रैवलर ने बताई 5 चौंकाने वाली बातें, कहा- यहां जो देखा...वो कहीं और नहीं देखा
कोच में लगा दिया निजी कूलर (Personal Cooler Installed Inside Coach)
वीडियो में दिखता है कि यात्री ने छोटा सा कूलर अपनी सीट के पास इस तरह फिट किया कि ठंडी हवा सीधे उसी तक पहुंचे. कूलर को ट्रेन की बिजली सप्लाई से जोड़कर चलाया जा रहा है और युवक आराम से लेटा नजर आ रहा है. आसपास बैठे लोग हैरत और मुस्कान के साथ यह मंजर देख रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह non AC coach का मामला है, जहां AC की सुविधा नहीं होती.
Man brings personal cooler inside train to beat the heat viral video sparks debate pic.twitter.com/MYgCE7FDmk
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) February 21, 2026
जुगाड़ या खतरा (desi jugaad in train)
सोशल मीडिया पर इस Indian Railways viral video को लेकर बहस छिड़ गई है. कुछ यूजर्स इसे देसी जुगाड़ बता रहे हैं, तो कई लोग इसे खतरनाक करार दे रहे हैं. ट्रेन की जो बिजली सप्लाई होती है वह आमतौर पर mobile charging और laptop charging के लिए होती है. ऐसे में cooler चलाना safety rules के खिलाफ और जोखिम भरा हो सकता है. वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया, जिसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि अगर यही सिलसिला चला तो अगली बार कोई fridge या TV भी ले आएगा.
ये भी पढ़ें:-वहां निकल रहा खजाना...सोने की अफवाह फैलते ही लोगों ने खोद डाले खेत
Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं