Viral Handwritten Resume: कहते हैं जब हौसले बुलंद हों तो राहें खुद-ब-खुद बनने लगती हैं. 19 साल के लुकास गैब्रिएल दा सिल्वा (Lucas Gabriel da Silva) की कहानी इस बात का जीता-जागता सबूत है. बिना किसी कंप्यूटर या प्रिंटर के, लुकास ने एक सिंपल से कागज पर नीले पेन से अपना बायोडाटा (Biodata) तैयार किया. उसने इसमें अपनी कोई बड़ी डिग्रियां नहीं, बल्कि अपनी लाइफ का रियल स्ट्रगल लिखा था.
ये भी पढ़ें:-बच्चों को बिना काम किए 50 परसेंट नंबर देने से किया मना, तो स्कूल ने टीचर को नौकरी से निकाला
19 साल के लुकास की ये इमोशनल स्टोरी (Handwritten Resume Viral Story)
planlea की रिपोर्ट के मुताबिक, लुकास हर दिन सुबह जल्दी उठकर घर से निकल जाता है और कबाड़ व रिसाइकल होने वाला सामान इकट्ठा करता है. इसी काम से उसके घर का चूल्हा जलता है. वो अपनी मां और दो छोटे भाई-बहनों के साथ एक छोटे से मकान में रहता है. जब वो छोटा था, तभी उसके पिता परिवार को छोड़कर चले गए थे.

Photo Credit: SOCIAL MEDIA
एक मौके की तलाश में हाथ से लिखा बायोडाटा (Hard Struggle and Financial Crisis)
जिंदगी की इस तंगी में उसने कई रातें भूखे पेट बिताई हैं. वहीं थकान के मारे आंसू भी बहे हैं. कई बार हार मानने का ख्याल आया, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी. लुकास का बस एक ही मकसद है कि वो काम करे, आगे पढ़ाई पूरी करे और अपनी मां का नाम रोशन करे. उसने अपने इस वायरल बायोडाटा में लिखा है कि, 'वो किसी से कोई एहसान नहीं मांग रहा, बल्कि सिर्फ एक मौका चाहता है.' उसकी इस सादगी और मेहनत करने के जज्बे ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच लिया. हजारों लोगों ने उसके इस कागज के टुकड़े को शेयर करते हुए कंपनियों से उसे काम देने की रिक्वेस्ट की है.
ये भी पढ़ें:-ग्रेजुएशन से पहले बेटी की मौत, पिता ने आंसू पोंछते हुए कार्डबोर्ड कटआउट के साथ ली ग्रेजुएशन डिग्री
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं